(Rewari News) रेवाड़ी। 27 अप्रैल को पंचकूला में आयोजित किए जा रहे भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह का निमंत्रण देने रेवाड़ी पहुंचे राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस आयोजन को लेकर वो पूरे प्रदेश में जा रहे हैं तथा सभी स्थानों पर लोगों का भरपूर सहयोग, प्यार व समर्थन मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर इतिहास पर नजर डाली जाए तो पहले 15 साल एक राष्ट्र-एक चुनाव रहे हैं। समय बीतने के साथ व्यवस्था बदली तथा देश में बार-बार चुनाव कराए जाने लगे। एक राष्ट्र-एक चुनाव आज की आवश्यकता है। क्योंकि हम हर समय चुनावी मोड़ में रहते हैं। एक राज्य का चुनाव होता है तो छह माह बाद दूसरे राज्य में चुनाव हो जाते हैं। जब हम चुनाव में ही व्यस्त रहेंगे तो फिर विकास के कार्य कैसे पूरे हो पाएंगे।

हम लोगों के लिए कार्य कब करेंगे। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का सपना देखा है और वह तभी संभव होगा, जब सरकारें अपने कार्यों को गंभीरता से अमलीजामा पहना सके। इससे देश का पैसा व समय भी बचेगा।वक्फ कानून संबंधी सवाल पर सांसद ने कहा कि इसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। यह कोई धार्मिक विषय नहीं है, अपितु प्रशासनिक विषय है। इसे धर्म के चश्मे से देखना कतई उचित नहीं है। विपक्ष राजनीति करने के लिए इस मुद्दे का गलत प्रयोग कर रहा है।

Panchkula News : भगवान परशुराम जयंती पर पंचकूला में होगा ऐतिहासिक ब्राह्मण सम्मेलन