Rewari News : राहुल आहुजा भाजपा रेवाड़ी मंडल के उपाध्यक्ष बने

0
58
Rahul Ahuja becomes vice president of BJP Rewari Mandal
भाजपा रेवाड़ी मंडल अध्यक्ष नवनियुक्त उपाध्यक्ष का स्वागत करते हुए।

(Rewari News) रेवाड़ी। राजीव आहूजा को भाजपा रेवाड़ी मंडल उपाध्यक्ष का दायित्व दिए जाने पर उनके बजाजा बाजार स्थित प्रतिष्ठान पर मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

दीपक मंगला ने पटका पहना कर राजीव आहूजा को रेवाड़ी मंडल उपाध्यक्ष का दायित्व सौपा

बैठक में सुनील ग्रोवर जिला उपाध्यक्ष, सत्यदेव यादव जिला महामंत्री, एडवोकेट यशवंत भारद्वाज, संजय चौहान महामंत्री एवं राष्टीय व्यापार सेवा संघ के प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र वशिष्ठ विशेष रूप से आमंत्रित रहे। दीपक मंगला ने पटका पहना कर राजीव आहूजा को रेवाड़ी मंडल उपाध्यक्ष का दायित्व सौपा। जिला महामंत्री सत्यदेव यादव ने पार्टी की रीति नीतियों से सबको अवगत कराते हुए कहा कि चुनावी मोड में सरकार आ चुकी है। अब आपको भी कमर कस लेनी चाहिए। दीपक मंगला ने कहा कि रेवाड़ी मंडल से हर बार रिकॉड जीत हासिल होती है। इस बार भी हमारा आने वाले विधानसभा में पूरी जान फूंक देगें।

इस मौके पर पंजाबी मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन से प्रधान विनोद अरोड़ा, लव खरबंदा, सुरेन्द्र वशिष्ठ, दलीप कालड़ा, राजेश दत्त शर्मा, विकास गुप्ता, श्याम दुआ, प्रधान दिनेश सैनी, रमेश सचदेवा, हुकम प्रजापत, राम किशोर सैनी, नितिन गोयल, बीरबल वर्मा, जितेंद्र वर्मा, गोविन्द, तरुण, दीपक सहगल समेत अनेक दुकानदार व लोग मौजूद रहे।