Rewari News : पीएम नरेन्द्र मोदी ने पूरे विश्व मे भारत के तिरंगे को सम्मान दिलाया : पोपली

0
106
PM Narendra Modi has given respect to the Indian tricolour all over the world: Popli
अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों व सदस्यों से मुलाकात करते भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरुण चतुर्वेदी।
  • अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को सफल बनाए : अरूण चतुर्वेदी

(Rewari News) रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा रेवाड़ी जिले के चुनाव प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने रविवार को बूथ नंबर 177 पर मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वन्दना पोपली, रेवाड़ी के प्रवासी प्रभारी हर्ष यादव, पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास भी मौजूद रहे। उक्त कार्यक्रम की संयोजक हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष पारिसा शर्मा तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता रेवाड़ी मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला की रही। सभी ने मिलकर मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेशनल स्पेस डे, हर घर तिरंगा अभियान से लेकर राजनीति में युवाओं की भागेदारी पर चर्चा की। कार्यक्रम उपरांत अरुण चतुर्वेदी ने बूथ अध्यक्षों व मंडल पदाधिकारियों की बैठक को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्येक बूथ पर कार्यालय खोल रही है। भाजपा के बूथ चलो अभियान के तहत सभी पदाधिकारी अपने-अपने बूथ पर जाए और मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को सफल बनाए, क्योंकि बूथ जीता-चुनाव जीता।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वन्दना पोपली ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर उन्नति कर रहा है। हमें गर्व होता है कि हमारे देश का नेतृत्व नरेन्द्र मोदी के हाथों में है। जिन्होंने पूरे विश्व मे भारत के तिरंगे को सम्मान दिलाया है। इस अवसर पर जिला महामंत्री सत्यदेव यादव व ईश्वर चनीजा, सुनील ग्रोवर, अमित यादव, नीरू भारद्वाज, पार्षद भूपेन्द्र गुप्ता, एडवोकेट नितेश अग्रवाल, नवीन शर्मा, प्रवीण शर्मा, जतिन, रोहतास बाल्मिकी, संजय चौहान, नितिन चावरिया, रूचिका नागपाल, प्रेमराज, नीलाम्बरदत्त जैमिनी, सरोज सिक्का सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अग्रवाल वैश्य समाज के लोगों से की मुलाकात

मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने रेवाड़ी के अग्रवाल भवन में वैश्य समाज के लोगों से जिला अध्यक्ष डा. वन्दना पोपली के साथ मुलाकात की। जहां अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों उपाध्यक्ष एडवोकेट राकेश गुप्ता, सचिव राजीव गोयल, सहसचिव संदीप गोयल, खजांची प्रेम प्रकाश, रत्नेश बंसल, वैश्य समाज के प्रधान बृजलाल गोयल ने उनका समाज के लोगों के साथ स्वागत किया। अरुण चतुर्वेदी ने वैश्य समाज के लोगों से चुनाव बारे विचार-विमर्श भी किया और सुझाव भी मांगे। मनोज गोयल गुडिय़ानी ने समाज की बात को चुनाव प्रभारी के समक्ष प्रमुखता से रखा। इस अवसर पर वैश्य समाज के प्रधानए पार्षद सहित अनेक प्रमुख गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : संयम व ताकत का देश का ऐतिहासिक खेल है कुश्ती : महेंद्र सिंह ओड