Rewari News : हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का लोगों ने मन बनाया

0
123
People also made up their mind to form Aam Aadmi Party government in Haryana
डहीना स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते आम आदमी पार्टी नेता सीए हिम्मत यादव

(Rewari News ) रेवाड़ी। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सीए हिम्मत यादव ने कहा कि दिल्ली एवं पंजाब के बाद हरियाणा की जनता ने भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का पूरा मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष से भी अधिक समय से कोसली विस क्षेत्र में प्रचार अभियान के दौरान यह बात सामने आई है कि क्षेत्र की जनता बदलाव का पूरा मन बना चुकी है। उन्होंने कोसली विस से चुनाव की ताल ठोकते हुए कहा कि क्षेत्र के पांच से दस हजार युवाओं को नौकरी दिलाकर वह क्षेत्र के बेरोजगारी जैसी बड़ी समस्या का नामो-निशान समाप्त कर देंगे।

हिम्मत यादव डहीना स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। हिम्मत यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी तथा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की नीतियों से वे लंबे समय से प्रभावित रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली व पंजाब की जनता को बेहतरीन सरकारी शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, निशुल्क बिजली-पानी, महिलाओं को मुफ्त यात्रा, मुहल्ला क्लिनिक, बुजुर्गों को धार्मिक यात्रा समेत अनेकों योजनाएं ऐसी है, जिन्होंने दिल्ली के आम आदमी को बड़ी राहत देने का कार्य किया है। दिल्ली की तर्ज पर ही पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार आम जनमानस को बेहतर से बेहतर सेवाएं उनके घर-द्वार पर उपलब्ध करा रही है। इसलिए दिल्ली और पंजाब के बाद अब हरियाणा फतह करने की बारी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लाल को एक मौका केजरीवाल के नारे के साथ समस्त आम आदमी पार्टी पूरी तैयारियों के साथ जुटी हुई है।

आप नेता ने कहा कि क्षेत्र से बेरोजगारी जैसी बड़ी समस्या को समाप्त करने का रोडमैप उन्होंने तैयार कर लिया है। आने वाले समय में पांच से दस हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। पिछले एक साल से अधिक समय से उनका प्रचार अभियान जारी है। लोग आम आदमी पार्टी की नीतियों को हरियाणा में भी लागू होते देखना चाहते हैं। इस मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं युवा मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें: Jind News : हिंदू कन्या महाविद्यालय की एनसीसी छात्राएं प्रश्नोत्तरी व निबंध लेखन प्रतियोगिता में रही प्रथम

 यह भी पढ़ें: Jind News : बारिश के 24 घंटे के बाद भी नहीं हुई पानी की निकासी

 यह भी पढ़ें: Jind News : केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना फौज को कमजोर करने वाली योजना : बृजेंद्र सिंह