Rewari News : परिणाम की चिंता किए बिनाए मेहनत करते रहना चाहिए : पोपली

0
61
One should keep working hard without worrying about the results: Popli
समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत करते आयोजकगण।

(Rewari News) रेवाड़ी। सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा अंतरराज्यीय सांगीतिक प्रतियोगिता का प्रथम चरण जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली बतौर मुख्य अतिथि एवं हुकुम चंद यादव पूर्व जिला अध्यक्ष अति विशिष्ट अतिथि, विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष अजय कांटीवाल के रूप में उपस्थित रहे।जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने बच्चो का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चो में आगे बढऩे का उत्साहवर्धन होता हैं। हमे परिणाम की चिंता नही करनी चाहिए, बल्कि हमेशा मेहनत करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा की संस्था द्वारा इस प्रकार के आयोजन करवाना एक सराहनीय कार्य है।

सतयुग राइजिंग स्टार प्रतियोगिता में रेवाड़ी के 12 स्कूलों के 200 से भी अधिक बच्चों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य दीपेंद्र कांत ने बताया कि यह प्रतियोगिता 10 शहरों में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का तीसरा राउंड रेवाड़ी शहर में रखा गया। सभी स्कूलों ने मनमोहक प्रस्तुतियां पेश की। निर्णायकमंडल में प्राचार्य दीपेंद्र कान्त, मनीषा अग्रवाल, ज्योति शर्मा, राजकुमार, गीतांशु ने कार्यभार संभाला। केंद्र व्यवस्थापक ऊषा सेहगल ने सभी स्कूलों से आए हुए अध्यापकों, बच्चों और अतिथियों का समारोह में आने के लिए धन्यवाद किया। आकांशा भयाना और नमिता ने मंच का संचालन किया। इस मौके पर अनु बहल, जयंत बहल, शीतु सेहगल, रेशमा सेहगल, ज्योति बहल, मीतू बहल, पूजा बहल, रिम्पी चावला, नरेंद्र सेहगल, मुकेश रंगा, अजय रंगा, सौरभ यादव, उमेश पोपली, संजय खटीक उपस्थित रहे।