(Rewari News) रेवाड़ी। डाक्टर वंदना पोपली के पुन: भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद ही जहाँ कार्यकर्ताओ में जोश है वहीं उनके घर पर तथा कार्यालय पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वीरवार को नूंह के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह एवं महामंत्री जातिन समेत कार्यकर्ता दीपक सतीजा, नकुल, अरविंद, सचिन, नीरज, महिपाल एवं रोहतास ने भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष को बधाई उन्हें शुभकामनाएं दीं।
दूसरी बार नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने भी नूंह जिला अध्यक्ष का रेवाड़ी भाजपा कार्यालय आने पर शाल देकर स्वागत किया। इस मौके पर नूंह जिलाध्यक्ष ने कहा कि रेवाड़ी जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने संगठन को एकजुट कर विधानसभा चुनाव में जिले की तीनों विधानसभा सीट पर न केवल भाजपा की पताका लहराई बल्कि जिले से कांग्रेस का सफाया भी करवाने में अहम भूमिका निभाई। इन चुनावों में वंदना पोपली ने भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियो को भावनात्मक रूप से संगठन के साथ जोड़े रखा।
Rewari News : हरियाणा के विकास का दस्तावेज है बजट : लक्ष्मण यादव