- डालसा सचिव अमित वर्मा ने किया वृद्धाश्रम और बाल गृह-आस्था कुंज का दौरा
(Rewari News) रेवाड़ी। मुख्य दंडाधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित वर्मा ने गुरुवार को रेवाड़ी स्थित वृद्धाश्रम और बाल गृह आस्था कुंज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम और बाल गृह आस्था कुंज के कार्यों की समीक्षा की। वृद्धाश्रम, रेवाड़ी के निरीक्षण के दौरान जगदीश, सहायक और 11 बुजुर्ग मौजूद मिले। उन्होंने बुजुर्गों की समस्याएं सुनी और उनके निवारण के लिए दिशा निर्देश दिए।
आस्था कुंज, रेवाड़ी में औचक निरीक्षण के दौरान अधीक्षक मुग्धा और परिवीक्षा अधिकारी अजमेर सिंह गोदारा मौजूद मिले, उन्होंने बताया की यहां कुल 20 बच्चे रह रहें है। डालसा सचिव अमित वर्मा ने बच्चों से बातचीत कर के उनको मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। सीजेएम ने निर्देश दिए कि वृद्धाश्रम व बाल गृह में बुजुर्गों व बच्चों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
कानूनी सहायता और सेवाओं के बारे में सभी को जागरूक किया जाए
सीजेएम अमित वर्मा ने बताया कि कानूनी सहायता और उनकी सेवाओं के बारे में सभी को जागरूक किया जाए ताकि कानून की सहायता का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए कार्यरत है। विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के लिए निशुल्क कानूनी सेवाओं की पेशकश करना व साथ में उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने का प्रयास करता है ।
उन्होंने बताया कि लीगल एड द्वारा सीनियर सिटीजन, महिलाएं, बच्चो, अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों व तीन लाख से कम वार्षिक आय वाले सभी व्यक्तियों को निशुल्क कानूनी सहायता दी जाती है और कोई भी जन कानूनी सलाह व सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क कर सकता है। इस मौके पर उन्होंने नालसा हेल्पलाइन 15100 के बारे में भी बताया।
यह भी पढ़ें : Rewari News : फसल खरीद में किसानों को न आने दी जाए कोई परेशानी : आरसी बिधान