Rewari News : नरेंद्र यादव ने अलास्का की सबसे ऊंची चोटी देनाली को फतेह किया

0
12
Rewari News : नरेंद्र यादव ने अलास्का की सबसे ऊंची चोटी देनाली को फतेह किया
उत्तर अमेरिका की चोटी को फतह कर तिरंगा लहराता पर्वतारोही नरेंद्र यादव।

Rewari News | रेवाड़ी | जिले के गांव नेहरुगढ़ निवासी युवा पर्वतारोही नरेंद्र यादव ने उत्तरी अमेरिका के अलास्का स्थित सबसे ऊंची चोटी देनाली को फतह कर नया कीर्तिमान अपने नाम किया है। 6190 मीटर ऊँची इस चोटी पर तिरंगा लहराते हुए नरेंद्र ने भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व किया है। नरेंद्र यादव के अनुसार गत 15 जून को तालकीतना से चार्टर उड़ान से बेस कैम्प पहुँच कर पैदल कैम्प पहुंचे।

16 जून को कैम्प 2, 17 जून को कैम्प 3, 18 जून को कैम्प 3 से कैम्प 4 में मौसम अभ्यास के लिये के लिए जाकर वापिस कैम्प 3 आए। 19 जून को कैम्प 4 पहुँचे और 20 जून को विश्राम दिन व 21 जून को मौसम अभ्यास के लिये कैम्प 5 जाकर वापिस कैम्प 4 आए। 22 जून को कैम्प 5 पहुँचे व 23 जून को रात 10 बजकर 29 मिनट पर तिरंगा लहराकर भारत का नाम विश्व पटल पर अंकित किया।

नरेंद्र यादव इस पर्वत को चढ़ने वाला भारत का पहला युवा पुरुष बन गया है। इससे पहले देनाली पर फतह कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाला युवा 31 साल 1 महीने 25 दिन का था। नरेन्द्र यादव ने 29 साल 6 महीने 8 दिन में इस रिकॉर्ड को तोड़ कर अपने नाम कर भारत के पहले युवा पुरुष पर्वतारोही बन गये है। इस अभियान में पूरे विश्व से पर्वतारोही शामिल हुए थे। अभियान को आईपीएल बायोलॉजिकल ने स्पॉन्सर किया है।

ठंड व तेज हवा के कारण घातक हैं पर्वत

नरेन्द्र यादव नें बताया की देनाली को घातक पर्वत भी कहा जाता है। यह पर्वत तकनीकी तौर पर बहुत ही दुर्गम है। अत्यधिक ठंड और तेज हवा से यह पर्वत चढ़ाई और खतरनाक बना देता है। जोखिमों से भरा होने के कारण बहुत कम पर्वतारोही इस पर्वत को चढ़ने में कामयाब हुए है।

सात महाद्वीपों पर फतेह करने का सपना

आर्मी जवान कृष्णचंद के पुत्र नरेंद्र का सपना दुनिया के सभी सात महाद्वीपो पर फतेह कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में छाप छोडने का है। नरेन्द्र ने पांच महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों को फतह कर अनेको विश्व रिकॉर्ड बनाए है। 2012 में पर्वतारोहण के बेसिक, 2013 में एडवांस, 2015 में एमओआई, 2022 में सर्च एंड रेस्क्यू के साथ सभी कोर्स पास किए है । जिसमें माउंट एवरेस्ट को 2016 व 2022 में 6 दिन में बिना अनुकूलन के फतह किया।

किलिमंजारो को तीन बार, एलब्रुस को ट्रैवल्स में दो बार, कोजास्को व आॅस्ट्रेलिया की 10 सबसे ऊंची चोटियों को दो बार फतह किया है। इसके साथ-साथ दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी एकंकागुआ को फतेह किया है। अपनी स्कूली पढ़ाई के दौरान 12 साल की उम्र में ही नरेन्द्र ने जम्मूकश्मीर की पहाडिय़ों पर चढ़कर अपने पर्वतारोहण की प्रारंभिक शुरूआत कर दी थी।

वर्ष 2008 से इन्होंने नियमिततौर से पर्वतारोहण का अभ्यास शुरू कर दिया था। उसके बाद महज 19 वर्ष की आयु में 6512 मीटर ऊंची भागीरथी-टू व 5612 मीटर ऊंची डीकेडी-टू के साथ कालिंदी पास व वासुकी ताल पास, लेह, गढ़वाल चोटी को फतेह करके सबसे कम उम्र का पर्वतारोही साबित हुआ था। इसके साथ साथ विश्व की सभी वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्थाओ ने इनको वर्ल्ड किंग का सम्मान दिया है अब अगला लक्ष्य अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी विंसन है।

यह भी पढ़ें : Loharu News : सड़क हादसे में युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

यह भी पढ़ें : Football News : तय है एमिटी, नोएडा सिटी, एम2एम और नॉर्दन यूनाइटेड का प्रमोशन

यह भी पढ़ें : National News : सरकार का आपातकाल का दांव कांग्रेस के संविधान के दांव को कमजोर करने की कोशिश

यह भी पढ़ें : Ambala News : कांग्रेस ने हमेशा झूठ की राजनीति की – अनिल विज

यह भी पढ़ें : AMBALA NEWS : डीसी ने 40 से ज्यादा जगहों का दौरा किया, नालों व ड्रेन की सफाई के सख्त निर्देश दिए

यह भी पढ़ें : AMBALA BREAKING NEWS : शहीद स्मारक जल्द बनकर होगा तैयार : अनिल विज

यह भी पढ़ें : KARNAL BREAKING NEWS : यमुना में हो रहा अवैध खनन, प्रशासन बेखबर

यह भी पढ़ें : SIRSA BIG BREAKING : नशा तस्कर पिता-पुत्र की दुकान पर चलाया बुलडोजर

यह भी पढ़ें : SIRSA CRIME NEWS शराब पीने से रोका तो बेटे ने की मां की हत्या

यह भी पढ़ें : JIND BREAKING NEWS : सिविल अस्पताल में सीएम फ्लाइंग की रेड, खंगाला रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें : JIND NEWS : जींद के सिंघाना गांव के बिजली घर पर ग्रामीणों ने जड़ा ताला

यह भी पढ़ें : Parliament Session 2024 : स्पीकर बिड़ला को भी आता है गुस्सा, कड़क हेड मास्टर का रूप दिखने लगा

यह भी पढ़ें : EMERGENCY के दौरान मुझे हिरासत में बेरहमी से पीटा गया : शिवराज सिंह चौहान

यह भी पढ़ें : FILM CITY का 1510 करोड़ की लागत से यूपी में होगा निर्माण

 

 

SHARE