Rewari News : अंतरसदनीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में मानेकशॉ सदन बना विजेता

0
6
Manekshaw House becomes winner in inter-house cultural program competition
सैनिक स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते कैडेट्स।
  • सैनिक स्कूल में अंतरसदनीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

(Rewari News) रेवाड़ी। ग्राम गोठड़ा अहीर स्थित सैनिक स्कूल अंतरसदनीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के वरिष्ठ व अधीनस्थ सदनों के सभी कैडेट्स ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिनमें सदन गीत, समूह गायन, हिन्दी-अंग्रेजी एकांकी, समूह नृत्य, लोक नृत्य, मास्टर स्ट्रोक, एकल गायन आदि पर कैडेट्स द्वारा अपनी प्रस्तुतियाँ दी गई।

कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य कैप्टन ब्रिज किशोर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उप प्राचार्या विंग कमाण्डर सुनैना चाहार व विद्यालय प्रशासनिक अधिकारी मेजर जय सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे। निर्णायकों की भूमिका के रूप में संगीत शिक्षक उमाशंकर, अमित कुमार व शुची शुक्ला मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न सदनों के 476 कैडेट्स के द्वारा सैनिक स्कूल की दिनचर्या से संबंधित विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भारत की विविधता में एकता से जुड़ी संस्कृतिक झांकियाँ और अनेकता में एकता को प्रदर्शित करने वाले नृत्य एवं कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया।

कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत धार्मिक, सामाजिक और जागरूकता से पूर्ण एकांकी नृत्य नाटिकाओं व लोकगीतों को देखकर उपस्थित लोगों ने प्रशंसा की। अध्यापक गजेन्द्र सिंह चौहान ने नतीजों की घोषणा करते हुए बताया कि मानेकशॉ सदन विजेता रहा। परेरा व सुब्रोतो सदन क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहें।

इस मौके पर विद्यालय प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय पाठ्यक्रम नई शिक्षा नीति एवं कैडेट्स के पूर्ण शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिनसे कैडेट्स में नेतृत्व, अनुशासन, सामंजस्य, आत्मविश्वास एवं विभिन्न कौशलों का विकास हो सके। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी सदनाध्यक्षों, सहायक शिक्षकों व कैडेट्स के प्रयासो की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शैक्षिक व प्रशासनिक कर्मी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : Rewari News : भगवान राम ने राक्षसी ताडक़ा व अन्य असुरों का किया वध