(Rewari News) रेवाड़ी। हम सभी का आधार सनातन है और भारत के गौरव की रक्षा करना सभी का धर्म है। यह विचार रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव ने व्यक्त किए। वह बीती शाम सेक्टर चार स्थित प्रोडिजी स्कूल के वार्षिकोत्सव सौरंग में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने राग-संगीत की धुन पर नृत्य कर सभी को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
बच्चों ने बचपन की मस्ती, जवानी की यात्रा व बुढापे के ठहराव को विभिन्न गीतों की माला में पिरोकर समां बांध दिया
विद्यालय के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्री नर्सरी से पाँचवी कक्षा तक के बच्चों ने राग, संगीत व नृत्य के विभिन्न रंग बिखेरकर कार्यक्रम को सार्थक कर दिया। बच्चों ने बचपन की मस्ती, जवानी की यात्रा व बुढापे के ठहराव को विभिन्न गीतों की माला में पिरोकर समां बांध दिया।
मुख्य अतिथि लक्ष्मण सिंह यादव ने भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने प्रबंधन समिति के प्रधान प्रदीप जैन, उपप्रधान राकेश जैन, सचिव अमित जैन, प्रबंधक मोहित जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन, कार्यकारिणी सदस्य अनुज जैन, भारत जैन, पलका जैन, प्रद्युम्न जैन, जैन समाज के प्रधान महेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष अजय जैन आदि के साथ मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
नन्हे बच्चों ने राग यमन से बालीवुड के प्रसिद्ध गीतों पर जमकर नृत्य किया। छोटा बच्चा जान के, ये जवानी है दीवानी, तू मेरी जौहरा जंबी, हम पे किसने ये हरा रंग डाला, गुलाबी आँखें जो तेरी देखी-जैसे गीतों पर जमकर धमाल किया। मंच संचालन में भी नन्हे बच्चों कोनिक, भानवी, कायरा, ख्याति, हितार्थ, यौनित आदि ने शिक्षिका ईशा चंद का भरपूर साथ दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्या सोनल छाबड़ा, आरडब्लूए के पदाधिकारी, शशांक जैन, संदीप जैन समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। जैन समाज के प्रधान महेंद्र जैन ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी का आभार जताया।
Rewari News : किसानों को फसल बेचने में नहीं आने चाहिए किसी भी प्रकार की परेशानी : लक्ष्मण