
(Rewari News) रेवाड़ी। गोल्डन लॉयनेस क्लब की डिस्ट्रिक्ट प्रधान वेद कुमारी ने कहा कि शुद्ध पर्यावरण से जहां जीने की राह सफल बनती है वहीं शिक्षा से हमें प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है।
वे यहां के सर्कुलर रोड़ स्थित मॉल परिसर में क्लब की रेवाड़ी यूनिट के 44वे अधिष्ठापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने क्लब की नवनिर्वाचित प्रधान उषा रुस्तगी व उनकी कैबिनेट को उनको पद व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ भी दिलाई।
वेद कुमारी ने कहा कि हमारे क्लब का भी यही उद्देश्य है कि समाज मे ज्ञान की बहे अमृत धारा, पर्यावरण है हमको प्यारा। उन्होंने क्लब की सभी सदस्याओं से अपील की कि वे स्वयं भी प्लास्टिक के उपयोग से बचे तथा दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने शिक्षा को भी बढ़ावा देने पर बल दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम का परिचय देते हुए क्लब द्वारा कराए जा रहे जनकल्याण कार्यो की जानकारी दी। मधु भार्गव द्वारा ध्वज वन्दना प्रस्तुत की गई। ऋतु शर्मा ने क्लब के नैतिक सिद्धान्तों की जानकारी दी। निर्वतमान प्रधान पूजा भार्गव ने सभी का स्वागत किया। वीना अनेजा ने क्लब के नए सदस्यों को शपथ दिलाई। क्लब की प्रधान उषा रुस्तगी ने सभी का स्वागत करते हुए क्लब की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में वीना गुप्ता, सुष्मिता आर्य, वीना रेखी, सुनीता करवल, इंदु पोपली, राजेन्द्र कौर, वीना चौधरी, दुर्गेश अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे। मास्टर ऑफ सेरेमनी नेहा भार्गव ने मंच संचालन किया। निर्मल यादव ने सभी का आभार जताया। अंत मे उषा रुस्तगी ने बाहर से आई सभी पदाधिकारियों व सदस्याओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्लब की सचिव मोनिका पंडिता, पीआरओ पूनम शर्मा, कोषाध्यक्ष कुसुम शर्मा, रत्ना गोयल, प्रमिला भार्गव, सन्तोष गुप्ता, दीपाली भार्गव, रीता भार्गव, अनुजा खुराना, संगीता, सरिता अग्रवाल, उपमा यादव, विजय लुक्ष्मी व ममता पंवार मुख रूप से मौजूद थीं।
यह भी पढ़ें : Rewari News : एक पेड़ मां के नाम की तर्ज पर एक पेड़ पत्नी के नाम लगा पेश किया उदाहरण