Rewari News : अंतर सदनीय कथा वाचन, वक्तृत्व कला व काव्य पाठ प्रतियोगिता में कारगिल सदन बना विजेता

0
3
Kargil Sadan becomes winner in inter-house story telling, oratory and poetry recitation competition
विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते प्राचार्य व अन्य स्टॉफ सदस्य।

(Rewari News) रेवाड़ी। ग्राम गोठड़ा अहीर स्थित सैनिक स्कूल में समूह स की अंतरसदनीय हिन्दी-अंग्रेजी कथा वाचन, वक्तृत्व कला व काव्य पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन कारगिल व रेजांगलॉ सदनों के बीच किया गया। सभी वरिष्ठ सदनों के विभाजन अनुरूप कथा वाचन, वक्तृत्व व काव्य पाठ के लिए हिन्दी व अंग्रेजी के अलग-अलग विषय रखे गए। जिन पर नवागंतुक कक्षा के छत्तीस कैडेट्स द्वारा अपनी प्रस्तुतियाँ दी गई।

कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य कैप्टन ब्रिज किशोर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ उप.प्राचार्या विंग कमाण्डर सुनैना चाहार व विद्यालय प्रशासनिक अधिकारी मेजर जय सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे। निर्णायकों की भूमिका के सीमा देवी पीजीटी, विकिता व आँचल मौजूद रहे। हिन्दी वक्तृत्व कला प्रतियोगिता में कारगिल सदन के कैडेट आयुष व श्रेष्ठ ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही निश्का रेजांगला सदन व कैडेट उज्ज्वल कारगिल सदन ने क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

हिन्दी कथा वाचन प्रतियोगिता में कारगिल सदन के कैडेट गर्वित, रेजांगला सदन के रजत व अर्पित सकरवाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिन्दी काव्य पाठ प्रतियोगिता में कैडेट पक्ष रेजांगला सदन, कैडेट चिन्मय योगदीप सिंघल कारगिल सदन कक्षा छठी व कैडेट पारस कारगिल सदन नें क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी वक्तृत्व कला प्रतियोगिता में लक्षित कुमार, अर्पित व हितेश नें क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंग्रेजी स्टोरी टेलिंग (कथा वाचन) प्रतियोगिता में कैडेट चैतन्य, कैडेट ध्रुव व कैडेट दीपांशु नें क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी काव्य पाठ प्रतियोगिता में हिरल महलान, देवेश व नैतिक मलिक नें क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के परिणामों के आधार पर कारगिल सदन हिन्दी व अंग्रेजी प्रतियोगिताओं का संयुक्त विजेता रहा।

विद्यालय प्राचार्य कैप्टन ब्रिज किशोर ने अपने सम्बोधन में कहा कि नवांगतुकों में आत्मविश्वास, भाषाओं के प्रति व्यापक संवर्धन, वाचन कला जागरूकता व मंच भय समाप्ति हेतु विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों व कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कैडेट्स से विद्यालय में समय.समय पर आयोजित इन गतिविधियों में बढ़.चढक़र भाग लेने व भाषा कौशल संवर्धन एवं गरिमा को बनाए रखने का आह्वान किया । उन्होंने हिन्दी पखवाड़े पर आयोजित सुलेख लेखन प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को पुस्तकें व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शैक्षिक व प्रशासनिक कर्मी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : Rewari News : श्रीराम तथा सीता जन्म के दृश्यों ने किया मंत्रमुग्ध

ये भी पढ़ें : Rewari News : निष्पक्ष व स्वतंत्र रूप से चुनाव करवाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिक : पुरोहित

ये भी पढ़ें : Rewari News : सुण ल्ये काकी सुण ल्ये ताईए बोट घणी अनमोल बताई