Rewari News : कैकेयी ने दशरथ से मांगे दो वरदान, लक्ष्मण व सीता के साथ वन को रवाना हुए श्रीराम

0
3
श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर की रामलीला में मंचन करते कलाकार।

(Rewari News) रेवाड़ी। श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर आदर्श रामलीला के मंच पर बीती रात्रि महाराज दशरथ द्वारा राम जी को राज पाट सौंप कर राज्याभिषेक की घोषणा करने के बाद की लीला का मंचन किया गया।

रामलीला के सचिव याद के सुगन्ध ने बताया कि महाराज दशरथ द्वारा राम जी को राजपाट देने की घोषणा करने से पूरी अयोध्या में खुशी की लहर दौड़ जाती है। मगर दासी मन्थरा द्वारा कैकई को राम जी को वनवास देने व स्वयं के पुत्र भरत को राजपाट देने के लिए उकसाने पर कैकई कोप भवन में शरण लेती है।

दशरथ द्वारा नाराजगी का कारण जानने पर वह अपने पिछले दो वर मांगती है। राजा दशरथ अपने वचन का पालन करते हैं और कैकई की बात मान कर राम जी को वनवास व कैकई के पुत्र भरत को राजपाट की घोषणा करते हैं। उधर लक्ष्मण व सीता जी भी राम जी के साथ वनों में जाने की जिद करते हैं और श्री राम जी मान जाते हैं।

आज की लीला का शुभारंभ युवा समाजसेवी मोहित ने रिबन काट कर किया। रामलीला के मु्ख्य संरक्षक अशोक शर्मा, उप प्रधान श्याम गुप्ता, निर्देशक भारत भूषण कश्यप, सुभाष गुप्ता, महेश पटवारी आदि ने उनका स्वागत किया। प्रधान एम पी गोयल ने बताया कि आज की लीला में ललित सैनी, हिमांशु गुप्ता, रूपेश, लवली सोनी, संजय सैनी, वैभव शर्मा, राजेश पंवार और सुनील भटनागर ने विभिन्न किरदार निभाएं। संगीत निर्देशन श्रीपति सिंह शेखावत ने किया। रामलीला के सफल मंचन में संरक्षक रमेश वशिष्ठ, सुरेश सैन, कुशाग्र, मयूर, मनीष, भारत गुप्ता आदि का सहयोग रहा।

ये भी पढ़ें : Rewari News : शिविर में 143 रोगियों की हुई स्वास्थ्य जांच

ये भी पढ़ें : Rewari News : फूड फेस्टा एक्सपो में विद्यार्थियों ने बनाए जायकेदार व्यंजन