Rewari News : कार्यकर्ताओं की बदौलत ही तीन बार मंत्री व विधायक बनकर क्षेत्र की सेवा करने क मिला अवसर : राव नरबीर

0
84
It was only because of the workers that I got the opportunity to serve the region by becoming a minister and MLA thrice: Rao Narbir
धारुहेड़ा चौक स्थित आवास पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह का बड़ी फूलमाला से स्वागत करते समर्थक।

(Rewari News) रेवाड़ी। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता राव नरबीर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन एवं राजनेता की रीढ़ होते हैं। मेरे कार्यकर्ताओं ने हर हाल में मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है। उन्हीं की बदौलत मैं तीन बार मंत्री एवं विधायक बनने में सफल रहा। कार्यकर्ताओं के बीच रहकर मुझे बेहद सुखद एहसास की अनुभूति होती है। आप लोग अपना आशीर्वाद बनाकर रखेंगे तो निश्चित तौर पर इस बार फिर से हम सरकार में हिस्सेदार होंगे।

राव नरबीर सिंह शनिवार को रेवाड़ी में धारूहेड़ा चुंगी स्थित अपने आवास पर रेवाड़ी जिले के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। राव नरबीर सिंह ने कहा कि हर बार चुनाव लडऩे से पूर्व वह रेवाड़ी जिले के अपने कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए जरूर आते हैं। वर्ष 1987 में रेवाड़ी जिले की जाटूसाना विधानसभा के लोगों ने ही सबसे पहले उनको विधायक बनाया था।

आज भी वह रेवाड़ी के अपने कार्यकर्ताओं के बीच इसलिए आए हैं ताकि वह उनका सहयोग प्राप्त कर सके। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वह बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे की पूरी तैयारी कर चुके हैं और निश्चित तौर पर भाजपा की टिकट भी उनको ही मिलेगी। उन्होंने कहा कि पिछली बार एक साजिश के तहत उनकी टिकट को कटवाया गया लेकिन इस बार पार्टी इस तरह की कोई गलती नहीं करने वाली है। इसलिए गुरुग्राम केे साथ ही रेवाड़ी जिले के कार्यकर्ता भी अपनी कमर कस लें। उन्होंने मौजूद लोगों से कहा कि बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में उन लोगों की जो भी रिश्तेदारी या जानकारी है वहां सभी से संपर्क साधकर उन्हें भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ जुटने के लिए कहें।

रेवाड़ी मेरा घर, यहां कराए करोड़ों के विकास कार्य

राव नरबीर सिंह ने कहा कि रेवाड़ी उनका घर है। गांव बूढपुर में उनका पैतृक निवास है। वर्ष 2014 से 2019 तक जब वह मंत्री थे तो रेवाड़ी में भी विकास के कामों को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ी गई। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी शहर के सरकुलर रोड में दो-दो फीट गहरे गड्ढे बने हुए थे। मंत्री बनते ही पहली कलम से सरकुलर रोड का काम कराया। वहीं दिल्ली रोड जिस पर आज सरपट वाहन दौड़ते हैं, उसका भी निर्माण उन्होंने कराया। रेवाड़ी बाइपास का काम भी उन्होंने ही अपने कार्यकाल में शुरू कराया। रेवाड़ी की सडक़ों पर लगी महाराजा लाइटें प्रदेश में एकाध जिले में ही है। राव नरबीर सिंह ने मौजूद लोगों से पूछा कि क्या उनसे पूर्व और उनके पश्चात किसी अन्य विधायक, मंत्री या नेता इतना काम रेवाड़ी में करा पाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी जिला ऐसा नहीं जिसमें उन्होंने करोड़ों के काम

मनोहर और नायब ने दूर किया भ्रष्टाचार 

राव नरबीर सिंह ने कहा कि जब वह भाजपा सरकार में मंत्री थे तो तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उनकी सही पटरी बैठती थी। उनकी फाइलों को मुख्यमंत्री कार्यालय में 24 घंटे भी नहीं रोका जाता था। ऐसा ही साथ आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मिल रहा है। राव नरबीर सिंह ने कहा कि ऐसा मुख्यमंत्री हरियाणा को मिल नहीं सकता, जो सुबह पांच बजे से लेकर रात बारह बजे तक भी जनता की सेवा में लगा रहता है।
इस अवसर पर गजराज सरपंच जीवड़ा, अशोक सरपंच मसीत, सुभाष सरपंच कंवाली, धनराज ठेकेदार, भोपाल सरपंच पीथनवास, प्रधान कैलाश जाखड़, जोगेंद्र ठेकेदार, पूर्व जिला पार्षद धर्मेंद्र खटाना, निहाल सिंह, अजीत थानेदार, बीरबल, पृथ्वी सिंह, जयबीर यादव, रिशू यादव, अमन यादव, कमल यादव, बहादुर खोला, बिजेंद्र खोला, सैनी सभा के पूर्व प्रधान रोशनलाल सैनी, पूर्व उपप्रधान हरिसिंह सैनी, जगदीश सैनी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अनेक स्थानों पर समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत 

रेवाड़ी में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने धारुहेड़ा के अलावा शहर में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं के आवास पर चाय की चुस्कियों के साथ राजनीतिक चर्चा की। पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह ने धारुहेड़ा में नगर पालिका चेयरमैन कंवर सिंह यादव, गांव जोनियावस तथा रेवाड़ी में प्रजापति समाज के 360 के प्रधान दौलतराम प्रजापति समेत अनेक समर्थकों के आवास पर आयोजित जलपान कार्यक्रमों में भी शिरकत की, जहां समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने सभी समर्थकों से बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में युद्ध स्तर पर चल रही चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान धारुहेड़ा में बलराज कापड़ीवास, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक कोसलिया, नपा पार्षद कृष्ण, पार्षद विजय पहलवान, होशियार सिंह, रामदयाल सरपंच मिलकपुर, किशन प्रधान, मनोज यादव, ईश्वर सिंह मुकदम, मनीराम राठी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।