Rewari News : पुतला दहन स्थल के चारों ओर समय से पहले लगाए जाएं बैरीगेटिंग

0
71
SP Gaurav Rajpurohit.
एसपी गौरव राजपुरोहित।
  • पुलिस अधीधक गौरव राजपुरोहित ने दशहरा पर्व को लेकर जारी की हिदायतें

(Rewari News) रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने 12 अक्टूबर को मनाए जाने वाले दशहरा पर्व को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर आमजन व आयोजकों से अपील की है कि रावण दहन स्थल के चारों तरफ बैरीगेटिंग को समय से पहले लगाए तथा जनता के आने-जाने के लिए रास्ता निर्धारित करें।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रावण दहन स्थलों के निकट वाहन पार्किंग की व्यवस्था न करें। समारोह स्थल के निकट पर्याप्त मात्रा में पानी व अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था कराई जाए तथा एंबुलेंस का प्रबंध भी किया जाए। शोभा यात्रा, रावण दहन व पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में अपने स्वयंसेवकों को भी नियुक्त करें। शोभा यात्रा के दौरान मार्ग अवरुद्ध न करें। दशहरा ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों का सहयोग करें।

कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति की शर्तों की पालन करें। दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण एवं भाईचारे के साथ संपन्न करने के लिए पुलिस मुस्तैद है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की गई है।एसपी ने बताया कि पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में भी हालात पर नजर रखेंगे। दशहरा पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिला पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। यातायात पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में लगाया गया है, ताकि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। झांकी निकालने के दौरान राइडर पीसीआर लगाए गए हैं तथा सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें : Rewari News : खुशहाली एवं आनंद विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

यह भी पढ़ें : Rewari News : समय प्रबंधन पर केंद्रीय पुस्तक टाइम क्राफ्ट का हुआ लोकार्पण