(Rewari News) रेवाड़ी। पुलिस महानिरीक्षक अशोक कुमार ने पदोन्नति पाने वाले मुख्य सिपाही रविन्द्र कुमार व रामबिलास के कंधों पर स्टार लगा एएसआई पदोन्नत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी का ईमानदार व कर्मठ होना बहुत जरूरी है। जीवन में की गई मेहनत और ईमानदारी का फल अवश्य मिलता है। हमें जीवन में आगे बढऩे का निरंतर प्रयास अवश्य करना चाहिए। जब भी कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने वर्तमान पद से पदोन्नत होता है तो उसे अधिक जिम्मेदारी दी जाती है।
पुलिस महानिरीक्षक ने नव पदोन्नत हुए सभी एएसआई का हौसला बढाते हुए कहा कि अब विभाग के प्रति उनकी जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई हैं और उन्हे पूरा भरोसा है कि वे अपनी जिम्मेदारी को उचित प्रकार से निभाएंगे और हर कसौटी पर खरा उतरेगें। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक विक्रम यादव व रीडर पीएसआई राजेश व अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

Rewari News : सेक्टर एक में रोपा गया होली का डांडा