Rewari News : विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने भजनोपदेशों से किया भाव-विभोर

0
104
In the symposium, the speakers left everyone emotional with their sermons.
लुहाना आर्य समाज के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव में विचार रखते वक्ता।
  • लुहाना के आर्य समाज का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव महोत्सव हुआ संपन्न

(Rewari News) रेवाड़ी। जि़ले के गांव लुहाना के आर्य समाज का दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव हवन-यज्ञ, भजन उपदेश तथा प्रवचनों के साथ संपन्न हो गया। इस महोत्सव में क्षेत्र के अलावा दूर-दराज से आर्य विद्वानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा बुद्धिजीवियों में भाग लिया।

जानकारी देते हुए समाज के प्रवक्ता यशपाल आर्य ने बताया कि कोसली विधायक अनिल यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में आर्य संस्कृति पर केंद्रित विचार गोष्ठी में जाने-माने आर्य विद्वान आचार्य सत्यव्रत, धर्मपाल आर्य, सुंदरलाल वैदिक, बंसीलाल आर्य, यादराम आर्य, जीवानंद नैष्ठिक, समर्पणानंद महाराज, सौम्य मुनि, महात्मा यशदेव, जय सिंह गौसेवक, बीडी यादव, आचार्य राम तीर्थ, डॉ नरेंद्र यादव व सत्यवीर नाहडिया ने विचार रखे। इस अवसर पर निकिता आर्या, धर्मपाल आर्य, महाशय बंशीधर, सुंदरलाल, जसवंत आर्य तथा यादराम ने भजन उपदेशों से भाव विभोर कर दिया।

आयोजन समिति की ओर से सूबेदार रामचंद्र, कप्तान हरपाल सिंह, कप्तान सत्यनारायण, धर्मवीर आर्य, राम किशोर आर्य, विजेंद्र सिंह, राज सिंह राजकुमार, सुनील कुमार, सुखबीर सिंह, कप्तान सतीश कुमार तथा सुधीर कुमार ने विभिन्न प्रभार संभाले। इस दो दिवसीय महोत्सव में सरपंच मामचंद, मदन सिंह, विक्रम पांडे, हरपाल सिंह, बलबीर सिंह, कर्नल राजेंद्र सिंह, थानेदार राजेंद्र सिंह आदि सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें : Gurugram News : एक सप्ताह में सीवरेज व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगी कार्रवाई: अशोक कुमार गर्ग