Rewari News : भाजपा गढी बोलनी की मंडल की बैठक में आगामी विस चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान

0
155
In the Mandal meeting of BJP Gadhi Bolni, a call was given to prepare for the upcoming assembly elections
भाजपा गढ़ी बोलनी मंडल की बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

(Rewari News ) रेवाड़ी। भाजपा गढ़ी बोलनी मंडल कार्यकारिणी की बैठक गांव पांचौर में मंडल अध्यक्ष नगेन्द्र भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्यातिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष अजय कांटीवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष डा. कविता गुप्ता, मंडल प्रभारी युद्धवीर, सफाई आयोग के चैयरमेन कृष्ण इंजीनियर उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए अतिथियों ने बताया कि आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुका है। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बहुत ही कम समय रह गया है। जिसके लिए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अब अपनी कमर कसनी पड़ेगी।

इस अवसर पर मांगेराम शर्मा, हनुमान छावड़ी, सुबे सिंह एडवोकेट, सुरेश शर्मा, हरद्वारी डबाना, निहाल चौहान, राजकिशोर शर्मा, निरंजन पार्षद, दीपक शर्मा सरपंच पांचौर, अशोक कुमार सरपंच रालियावास, आशियाकी सरपंच तेजपाल, किशनदत्त शर्मा सरपंच, पंकज यादव, कैलाशचन्द जांगिड, मीर सिंह पूर्व सरपंच आशियाकी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

यह भी पढ़ें: Jind News : इंडस पब्लिक स्कूल में कैंसर जागरूकता कैंप का हुआ आयोजन

 यह भी पढ़ें: Jind News : ट्रैक्टर ने मारी छात्राओं से भरी ई-रिक्शा को टक्कर

 यह भी पढ़ें: Gurugram News :सुंदर लाल के कार्यालय पर सीएम का दोपहर का भोजन राजनीतिक गलियारों में बना चर्चा