Rewari News : मेरी लगी श्याम संग प्रीत दुनिया क्या जाने कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
9
I fell in love with Shyam, what does the world know, a program was organised
पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगण व आयोजक।

(Rewari News) रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से मेरी लगी श्याम संग प्रीत दुनिया क्या जाने कार्यक्रम का आयोजन पंजाबी धर्मशाला में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आशीष वीर समिति के प्रधान कैप्टन वीर सिंह यादव, नव प्रेरणा के प्रधान हरीश मलिक व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि द्रोपदी पांच महाबली पांडवों की पटरानी थी। राजसभा में जिस समय दुर्योधन ने द्रौपदी को जुए की बाजी में जीत लिया। उस समय भगवान कृष्ण द्रोपदी की मदद को पहुंच गए व दुष्ट दुर्योधन से उसकी रक्षा की। विजय शर्मा महासचिव अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण सभा हरियाणा, पतंजलि के जिला प्रभारी दयाराम आर्य, पवित्रा प्रतिष्ठा के अध्यक्ष प्रोफेसर अनिरुद्ध यादव, यतीश सिंगल व संस्था के प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि अर्जुन की भक्ति भावना को देखते हुए भगवान श्री कृष्ण ने उसका सारथी होना स्वीकार किया था।
कार्यक्रम में सभी ने हारा हूं मैं पर तुम पर भरोसा है का तालियों के साथ आनंद लिया। उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रोफेसर सीएल सोनी, प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव, जूही पिपलानी, नेहा, हास्य कलाकार प्रदीप शर्मा गुड्डू को सम्मानित किया गया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस मौके पर राजेंद्र गेरा, देवेंद्र कुमार, राजवीर सिंह, मनोज जैन, सोनू अग्रवाल समेत अनेक साधक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Rewari News : पेट्रोल पम्प से नकदी चोरी करने वाला आरोपी मैनेजर गिरफ्तार

 यह भी पढ़ें: Rewari News : बंद फैक्टरी से सामान चोरी करते तीन आरोपी रंगे हाथों दबोचे

SHARE