Rewari News : हरियाणा बना  सभी फसलों पर एमएसपी देने वाला पहला राज्य : पोपली

0
158
Haryana becomes the first state to give MSP on all crops: Popli
किसानों का मुंह मीठा कराकर बधाई देती भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली।

(Rewari News) रेवाड़ी। सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर भारी संख्या में किसान पहुँचे और जिला कार्यालय पर मौजूद जिलाध्यक्षा डॉ वंदना पोपली व पूरी  भाजपा टीम का धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां सभी फसलों को एमएसपी पर खऱीदा जा रहा है। यह एतिहासिक फ़ैसला भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा लिया गया है।

इसी कड़ी के तहत वे आज जिलाध्यक्ष व उनकी पूरी टीम का धन्यवाद करने भाजपा जिला कार्यालय पहुँचे। जिलाध्यक्ष डॉ वंदना पोपली ने आए हुए सभी किसानों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सदैव किसानों की हितैषी रही है। उन्होंने कहा पूरे देश में यह ऐतिहासिक फ़ैसला भाजपा सरकार द्वारा नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लिया गया। निसंदेह नायब सरकार  का यह नायाब फ़ैसला है।

इस अवसर पर रामपाल यादव राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा, जिला महामंत्री ईश्वर चनीजा, सुनील ग्रोवर, अजय कातीवाल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अशोक कोसलिया, नीतेश अग्रवाल, नवीन शर्मा, प्रवीण शर्मा, राममेहर, राम कँवर, सुमन यादव,  रुपेश जैनाबाद, सुनीता गुडियानी, डीएम यादव, डॉ सौरब यादव,  मनोज सैनी, विक्रम यादव, दीपक, महेश राजा, रामनिवास, बाबूलाल छावड़ी, नागेंद्र,  किसान  जीतेन्द्र, सुधीर कुमार, प्रमोद सिंह, राज कुमार, रतिराम, घनश्याम, राम सिंह, जगन, सुभाष, सत्यनारायण, चंद्रभान, सरदार सिंह, ताराचंद नंबरदार, बाबूलाल, बस्तीराम, गजेंद्र, रामलाल समेत अनेक धरतीपुत्र मौजूद रहे।