Rewari News : भाजयुमो की जिला टीम सोनीपत विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में हुई शामिल

0
155
JYM's district team participated in the Sonipat extended state executive meeting.
सोनीपत में आयोजित भाजयुमो विस्तारित कार्यकारिणी में भाग लेने के लिए रवाना होती रेवाड़ी टीम।

(Rewari News) रेवाड़ी। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रेवाड़ी की टीम जिला अध्यक्ष निखिल माँढैया के नेतृत्व में सोनीपत के लिए रवाना हुई।सोनीपत में विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई थी।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल मांढैया युवा मोर्चा की जिला और मण्डल टीम के सभी सदस्य एकजुट होकर बैठक में शामिल हुए। उन्होंने संगठन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और सभी सदस्यों को प्रेरित किया।

इस बैठक में मुख्य वक्ताओं ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की व संगठन कौशल के गुण कार्यकतों को दिये। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा और युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी विधायक भव्य बिश्नोई उपस्थित रहे। उन्होंने अपने वक्तव्यों में संगठन की मजबूती और युवाओं के महत्व पर जोर दिया।