Rewari News : जिले की तीनों विधानसभा फतह करने को जिला भाजपा तैयार कर रही रणनीति

0
206
District BJP is preparing strategy to win all three assemblies of the district
भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद पदाधिकारीगण।

(Rewari News) रेवाड़ी। हरियाणा में 1 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में तीन दिन से लगातार चुनावी मैराथन बैठकों का दौर चल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ वंदना पोपली की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली बैठकों में जिले की तीनों विधानसभा सीटों को फतह करने की रणनीति तैयार की जा रही है।
जिला कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने बताया कि इस बार भी हरियाणा में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी। चुनाव जीतने की हैट्रिक प्लानिंग बनाई जा रही है। लगातार तीन दिनों से पार्टी कार्यालय में जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्रों के प्रमुख व पार्टी पदाधिकारियों से लेकर इकाई कार्यकर्ताओं के साथ जीत की रणनीति बनाई जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो भ्रष्टाचार मुक्त शासन दे सकती है। सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास बरकार रखने का काम करती है। कांग्रेस पार्टी की तरह जमीनों के घोटाले, नौकरियों में खर्ची-पर्ची का प्रयोगनहीं करती। भाजपा ने लगभग सभी विभाग ऑनलाइन कर गैस की लाइन, बिजली बिल जमा करने की लाइन से जनता को लाइनों से छुटकारा दिलाने का काम किया है। जनता यह अच्छी तरह जानती है की भाजपा कांग्रेस की तरह लूट-खसोट की सरकार नहीं है।

बैठक में भाजपा जिला महामंत्री सत्यदेव यादव, ईश्वर चनीजा, रेवाड़ी मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला, बीकानेर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल छावड़ी, धारूहेड़ा मंडल अध्यक्ष रामनिवास, बावल मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह, खोल मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव, गढ़ी बोलनी मंडल अध्यक्ष नागेंद्र भारद्वाज, डहीना मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र लुहाना, जाटुसाना मंडल अध्यक्ष इंदर राव, नाहड मंडल अध्यक्ष प्रदीप बाबा, बेरली मंडल अध्यक्ष दयानंद सोनू समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।