Rewari News : जरुरतमंद परिवार को स्कूल फीस भरने के लिए प्रदान की सहयोग राशि का चेक

0
170
Check for assistance provided to a needy family to pay school fees
स्कूल फीस का चेक सौंपते हुए सामाजिक संस्था पंडित योगेंद्र पालीवाल सेवा आर्मी के पदाधिकारीगण

(Rewari News) रेवाड़ी। शहर की सामाजिक संस्था पंडित योगेंद्र पालीवाल सेवा आर्मी के अध्यक्ष भारत पालीवाल ने बताया के शहर के एक परिवार ने बच्चों के स्कूल की फीस के लिए उनके पास मदद की गुहार लगाई थे। उन्होंने बताया कि बच्चों की स्कूल फीस भरने में परिवार असमर्थ था। संस्था ने परिवार को उनकी फीस के लिए सहयोग किया गया। उन्होंने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा के तहत सामाजिक सस्था हमेशा से गरीब व असहाय लोगों की मदद करता चला आ रहा है और यह सिलसिला भविष्य में भी जारी रहेगा।

सस्था के अध्यक्ष भारत पालीवाल ने कहा कि सस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य इसी प्रकार आगे भी होते रहेंगे। आज के दौर में शिक्षा का बड़ा महत्व है। अशिक्षित व्यक्ति का समाज में कोई स्थान नहीं है। इसी के चलते गरीब लोगों के बच्चे धन के अभाव में पढ़ाई न छोड़ दें, इसी को देखते हुए सस्था द्वारा ये कार्य किया गया है। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष योगेश पिपलानी, सदस्य धर्मेंद्र चतुर्वेदी उपस्थित थे।

Rewari News : साईबर सेल की टीम ने 30 दिन में बरामद किए आमजन के खोए हुए 14 स्मार्ट फोन