Rewari News : अचानक ब्रेक लेने से ट्राले में घुसा कैंटर, सहायक चालक का कटा पैर

0
88
Canter rammed into trolley due to sudden braking, assistant driver's leg amputated
एनएच 48 पर हुए हादसे के बाद मौके पर खड़ा क्षतिग्रस्त कैंटर।

(Rewari News) रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्राला व कैंटर की भिड़ंत में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका पैर धड़ से कटकर अलग हो गया। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार बिहार के गांव बहलोक निवासी मुकेश के अनुसार वह ईस्ट इंडिया कंपनी नोएडा में गाड़ी चलाता है। 21 फरवरी को वह नीमराना से नोएड़ा जा रहे थे। वह कैंटर चला रहा था तथा सहायक चालक यूपी के मनियाटिकरी निवासी सतीश साथ वाली सीट पर बैठा था। एनएच-48 पर गांव मसीनी के निकट आगे चल रहे ट्राला चालक ने अचानक तेज ब्रेक लगा दिए। जिससे उनका कैंटर ट्राले में जा घुसा। इस टक्कर में साथ बैठे सतीश का पैर कटकर धड़ से अलग हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है।

Rewari News : रेवाड़ी की बदहाली के जिम्मेवार लोगों को फूटी आंख नहीं सुहा रहा सफाई अभियान : लक्ष्मण