Rewari News : कार्यकर्ताओं के बूते ही भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी : खोला

0
91
BJP became the largest party in the world only because of its workers: Khola
गांव बालियर कलां में ग्रामीणों को संबोधित करते भाजपा नेता डा सतीश खोला।

(Rewari News) रेवाड़ी। वरिष्ठ भाजपा नेता डा. सतीश खोला के नेतृत्व में धारूहेड़ा मंडल में प्रवासी कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम प्रारंभ हुए। शुक्रवार को गांव बालियार कलां में कार्यक्रम की शुरूआत की गई, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामनिवास प्रजापत ने की। साथ में महामंत्री देवराज, मंडल सचिव चंद्रभान, सरपंच राजेंद्र, मूलचंद नंबरदार, नवीन यादव पंच, रामानंद, सूबे सिंह, शशि पंच, अनुपाल, रमेश, नितिन समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

इस मौके पर भाजपा नेता खोला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के आधार पर ही दुनिया की सबसे बडी पार्टी बनी है। किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता उसकी रीड होते है। जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं ने ही भारतीय जनता पार्टी को आज इस मुकाम पर पहुंचाया है, इसलिए अगले सात दिनों तक जिले के सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर काम करेंगे तथा पिछले दस सालों की केंद्र तथा राज्य सरकार की सभी योजनाओं प्रचार प्रसार करेगें। नए कार्यकर्ताओं को जोडा जायेगा, पुराने कार्यकर्ताओं को ओर सक्रिय किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने पिछले दस सालों में केंद्र व प्रदेश में ईमानदार नेतृत्व दिया है। आज उनकी ईमानदारी और मेहनत के आधार पर ही 2024 के विधानसभा चुनाव के लिए वोट मांगेंगे। उन्होंने दावा किया की कांग्रेस के समय भ्रष्टाचार चरम पर था। आज उस पर लगाम कसी गई है। गरीबों के लिए अंत्योदय की योजनाओं को लागू किया गया। सत्तर प्रतिशत हरियावासी उससे लाभांवित हुए है। मूलभूत ढांचे को और सुदृढ़ करने के लिएए विकसित भारत बनाने के लिए विकसित हरियाणा बनाने के लिए फिर से भारतीय जनता पार्टी का सहयोग और समर्थन की आवश्यकता है।