Rewari News : भाजपा रेवाड़ी मंडल की बैठक में तीनों मंडलों के प्रवासी नियुक्त

0
119
BJP appointed migrants of all three mandals in the meeting of BJP Rewari Mandal
पीडब्ल्युडी रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में मौजूद भाजपाई।

(Rewari News) रेवाड़ी। भाजपा रेवाड़ी विधानसभा के शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक पीडब्ल्युडी रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। जिसमें रेवाड़ी विधानसभा के संयोजक एवं जिला के महामंत्री ईश्वर चनेजा व जिला महामंत्री सत्यदेव यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में प्रवास प्रक्रिया को पूरा करते हुए रेवाड़ी विधानसभा के तीनों मंडलों के प्रवासी नियुक्त किए गए। जिसमें रेवाड़ी मंडल के प्रवासी जिला के उपाध्यक्ष सुनील ग्रोवर को प्रवासी प्रभारी नियुक्त किया। धारूहेड़ा मंडल के प्रवासी प्रभारी सतीश खोला को बनाया गया तथा अमित यादव को बीकानेर मंडल का प्रवासी प्रभारी नियुक्त किया गया। ईश्वर चनेजा ने शक्ति केंद्र प्रमुखों से अनुरोध किया कि जब भी आपके प्रवासी प्रभारी आपकी शक्ति केंद्र प्रवास के लिए आए तो त्रिदेव की बैठक करवाई जाए। जिसमें सभी बूथो के मठ मंदिरों-महंतों में पुजारी की सूची तैयार रखें, 80 वर्ष से ज्यादा के उम्र वाले वोटर की सूची, दिव्यांग जनों की सूची, व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं व उनमें अपने आप को एडमिन बनाएं।
इस अवसर पर रेवाड़ी मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला, मंडल महामंत्री संजय चौहान, नितिन चांवरिया, शक्ति केंद्र प्रमुख महावीर सूद और सुरेखा ढींगरा, प्रेम राज, श्याम सुंदर चुघ, नरेश वशिष्ठ, सरोज सिक्का, अशोक मुदगिल, विकास, नवीन शर्मा, दीपा भारद्वाज व डीएम यादव उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें: Jind News : हिंदू कन्या महाविद्यालय की एनसीसी छात्राएं प्रश्नोत्तरी व निबंध लेखन प्रतियोगिता में रही प्रथम

 यह भी पढ़ें: Jind News : बारिश के 24 घंटे के बाद भी नहीं हुई पानी की निकासी

 यह भी पढ़ें: Jind News : केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना फौज को कमजोर करने वाली योजना : बृजेंद्र सिंह