Rewari News : एडवोकेट मोहित यादव बने विधि प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक

0
192
Advocate Mohit Yadav becomes District Co-Convenor of Law Cell
एडवोकेट मोहित यादव व एडवोकेट गजेन्द्र सिंह।

(Rewari News) रेवाड़ी। रेवाड़ी जिला बार में कार्यरत्त एडवोकेट मोहित यादव को भाजपा जिला विधि प्रकोष्ठ रेवाड़ी का जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया है, वहीं एडवोकेट गजेन्द्र सिंह को विधि प्रकोष्ठ का जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर दोनों अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, केन्द्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, मंत्री डा. बनवारीलाल, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक गोपाल शर्मा, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान व विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष एडवोकेट अनूप धनखड़ सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि हमें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वे पूरी ईमानदारी से निभाऐंगे। उनकी इस नियुक्ति पर रेवाड़ी कोर्ट के अधिवक्ताओं में खुशी की लहर है। उनकी इस नियुक्ति पर जिला सोशल मीडिया प्रमुख एडवोकेट नितेश अग्रवाल, रेवाड़ी मंडल महामंत्री नितिन चावरिया, एडवोकेट सत्यबीर सिंह खोरडिया, महिपाल कसाना, नितिन वर्मा, आरसी छावड़ी, अभिषेक डागर, मनीष रंगा, जितेन्द्र यादव, भरत सिंह, मंजीत यादव, कार्तिक यादव सहित अनेक अधिवक्ताओं ने बधाई दी है।