(Rewari News) रेवाड़ी। साऊथ रेंज आईजीपी अशोक कुमार ने रेंज में तैनात पदोन्नति पाने वाले एएसआई राजेन्द्र सिंह, एएसआई रजनीश के कंधों पर स्टार लगा उप निरीक्षक पदोन्नत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। इसके अलावा साइथ रेंज के 59 पुरुष व चार महिला एएसआई पदोन्नत होकर निरीक्षक बने हैं।

उन्होंने कहा कि एक पुलिस अधिकारी का ईमानदार व कर्मठ होना बहुत जरूरी है। जीवन में की गई मेहनत और ईमानदारी का फल अवश्य मिलता है। हमें जीवन में आगे बढऩे का निरंतर प्रयास अवश्य करना चाहिए। जब भी कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने वर्तमान पद से पदोन्नत होता है तो उसे अधिक जिम्मेदारी दी जाती है।

साऊथ रेंज आईजी ने नव पदोन्नत हुए सभी उप निरीक्षक को शुभकामनाए देते हुए कहा कि अब विभाग के प्रति उनकी जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई हैं और उन्हे पूरा भरोसा है की वे अपनी जिम्मेदारी को उचित प्रकार से निभाएंगे और हर कसौटी पर खरा उतरेगें। उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी समाज सेवा का एक बेहतरीन माध्यम है इसलिए सेवा, सुरक्षा और सहयोग को अपना परम दायित्व मानते हुए सराहनीय कार्य कर समाज में पुलिस की बेहतर छवि के लिए कार्य करें। इस अवसर पर मुकेश कुमार सहायक, राजेश पीए व रीडर पीएसआई राजेश व अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

Rewari News : स्वयं सेवकों ने आर्य समाज मंदिर की सफाई कर बनाई रंगोली