सतनाली में ग्राम पंचायतों में आरक्षित किए गए सरपंच पदों की संशोधित सूची जारी

0
276
Revised list of sarpanch posts reserved in gram panchayats released in Satnali

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :

  • आगामी चुनाव इसी संशोधित सूची के अनुसार होंगे

महानिदेशक विकास एवं पंचायत विभाग हरियाणा के आदेश अनुसार खंड सतनाली में ग्राम पंचायतों में आरक्षित किए गए सरपंच पदों की संशोधित सूची जारी की गई है। आगामी चुनाव इसी संशोधित सूची के अनुसार होंगे। यह जानकारी देते हुए एसडीएम महेंद्रगढ़ वकील अहमद ने बताया कि 28 सितंबर को सतनाली खंड की ग्राम पंचायतों में आरक्षित किए गए सरपंच पदों की सूची का अंतिम प्रकाशन में संशोधन किया गया है।

सतनाली अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित

उन्होंने बताया कि जड़वा व सतनाली अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। इसी प्रकार बास, नांगलमाला, सुरेहती पिलानियां में अनुसूचित जाति महिला के अलावा आरक्षित है। सुरेहती मोडियान पिछड़ा वर्ग क महिला के लिए आरक्षित है। इसी प्रकार सोहला में पिछड़ा वर्ग क महिला के अलावा आरक्षित है। बारडा, डालनवास, ढाणा, डिगरोता, जवाहर नगर, नंगला, पथरवा, श्यामपुरा, सोहडी में सामान्य महिला आरक्षित हैं। इसी प्रकार बलाना, बासडी, ढाढोत, ढाणी कुम्हारान, गादडवास, माधोगढ़, नांवा, राजावास, सुरेहती जाखल में सामान्य महिला के अलावा आरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें : फूलों से महकेगी कर्ण नगरी नगर निगम स्थापित करेगा अपनी नर्सरी

Connect With Us: Twitter Facebook