Bhiwani News: भिवानी में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली का परिणाम घोषित

0
93
Bhiwani News: भिवानी में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली का परिणाम घोषित
Bhiwani News: भिवानी में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली का परिणाम घोषित

क्वालिफाइड कैंडिडेट्स को कल चरखी दादरी कार्यालय में करना होगा रिपोर्ट
Bhiwani News (आज समाज) भिवानी: हरियाणा के भिवानी में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली का परिणाम घोषित कर दिया गया है। भर्ती रैली में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना परिणाम https://www.joinindianarmy.nic.in पर देख सकते हैं। भर्ती रैली में सफल उम्मीदवारों को 22 मार्च को सुबह 7 बजे सभी मूल दस्तावेजों के साथ सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि नवंबर 2024 भिवानी के भीम स्टेडियम में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया गया था। इसमें तीन चार जिलों के अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। अब इन अभ्यर्थियों को 22 मार्च को सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी में अपने दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा।

चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और भिवानी के युवाओं के लिए आयोजित की गई भर्ती रैली

सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के निदेशक कर्नल के संदीप ने बताया कि भिवानी के भीम स्टेडियम में नवंबर 2024 में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर रैली आयोजित की गई थी। इस अग्निवीर भर्ती 2024-25 में चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और भिवानी जिलों के अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : किसानों और केंद्र के बीच 4 मई को होगी निर्णायक बैठक