भोपाल। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार पर खतरा मंडरा रहा था जब सचिन पायलट पार्टी के खिलाफ खड़े हो गए थे। हालांकि बाद में उन्होंने साफ कर दिया कि वह पार्टी छोड़कर भाजपा में नहीं जा रहे हैं। वहीं कुछ समय पहले कुछ इसी तरह का माहौल मध्य प्रदेश मेंभी था जिसके कारण सत्ता परिवार्तन हुआ और कमलनाथ की सरकार को सत्ता से बेदखल कर भाजपा की शिवराज सिंह चौहान की सरकार बनी। मध्य प्रदेश में सत्ता खोने के बाद भी कांग्रेस पार्टी को कईनुकसान हुए। अब कांग्रेस की एक अन्य विधायक ने इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस की बुरहानपुर जिले के नेपानगर से कांग्रेस विधायक सुमित्रा देवी कास्डेकर ने शुक्रवार को इस्तीफा दिया। हालांकि सुमित्रा देवी के अपने पद से इस्तीफा देने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि वे चिंतित नहीं हैं। ‘मुझे पता था कि कुछ विधायक पार्टी छोड़ेंगे और उन्होंने छोड़ दी। बीजेपी विधायकों को अपनी पार्टी में बुला रही है। वह उन्हें पैसे और पद दे रहे हैं। कमलनाथ ने राजस्थान संकट का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा राजस्थान में भी सौदा कर रहे हैं। संविधान का कोई मतलब नहीं रहा। बस बोली बोलो राजनीति करो।’ बता दें कि कांग्रेस विधायक सुमित्रा देवी का इस्तीफा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा नेस्वीकार कर लिया। उन्होंने नेमानगर विधानसभा सीट को विधानसभा सचिवालय ने विधिवत रिक्त घोषित कर दिया है।