लड़की पक्ष ने शादी में हुए खर्च की रकम व दहेज में दिया गया सामान लिया वापस
Gurugram News (आज समाज) गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में बारात के देरी से आने पर लड़की पक्ष के लोग नाराज हो गए। लड़की पक्ष के लोगों की नाराजगी इस कदर बढ़ी की उन्होंने रिश्ता तोड़ते हुए शादी से ही इनकार कर दिया। इस दौरान लड़की पक्ष ने शादी पर हुए खर्च की रकम व दहेज में दिया गया सारा सामना वापस ले लिया। मौके पर पहुंची पुलिस व मौजिज लोगों की पंचायत में मामले को सुलझाया गया। इस दौरान बारात को करीब 15 घंटे तक पैलेस में ही रोके रखा गया।
लड़के के चाचा ने मांगे एक करोड़ रुपए
पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता भागरौला निवासी सेवाराम ने बताया कि उनकी बेटी की शादी जुडोला गांव निवासी मोहित से हो रही थी। बारात रात दो बजे मैरिज पैलेस पहुंची। जब नीम चढ़ाई और वारफेर की रस्म के दौरान बारात खड़ी थी तो दल्हे के चाचा ने औरतों को धक्का मारा और कहा कि एक करोड़ रुपए चाहिए, नहीं तो लड़के को वापस ले के जा रहा हूं।
बारातियों ने किए हवाई फायर
गांव के सरपंच ने हाथ जोड़े और मौजिज लोगों ने कहा कि ऐसे मत करो। इतना कहते ही लड़के के भाई ने उनकी लड़की को लात मारी और मारपीट करके भाग गए। भागते हुए कुछ बारातियों ने हवाई फायर भी किए। लड़के के पिता, चाचा, भाई समेत सभी ने शराब भी पी रखी थी।
इस तरह हुआ समझौता
23 फरवरी को लड़की वालों ने वर पक्ष को ब्रेजा गाड़ी दी थी। लड़की के पिता आरोप है कि दूल्हे पक्ष के लोग एक करोड़ की डिमांड कर रहे थे, उसमें फॉर्च्यूनर कार और 51 लाख नकद थे। बाद में समझौते के अनुसार लड़का पक्ष 73 लाख रुपए लड़की पक्ष को देगा, लड़के पक्ष के पास मौके पर रकम नहीं होने से उन्हें एक प्लॉट, मकान का एग्रीमेंट भी करना पड़ा है।
यह रकम मनोज यादव निवासी साढ़राणा ने देने की जिम्मेवारी ली है। इसके एवज में लड़का पक्ष मनोज यादव को चार कनाल जमीन फाजिलपुर बादली व जुड़ोला स्थित 220 गज प्लॉट में दो मंजिला मकान का भी एग्रीमेंट कराया है।
ये भी पढ़ें : सोनीपत में कुश्ती दंगल देख रहे पहलवान की गोली मारकर हत्या