Haryana News: हरियाणा में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे क्षेत्रीय दल

0
78
हरियाणा में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे क्षेत्रीय दल
Haryana News: हरियाणा में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे क्षेत्रीय दल

विधानसभा चुनाव में इनेलो को 4.14 फीसद जबकि जजपा को 0.90 फीसद मिले वोट
इनेलो के क्षेत्रीय दल के दर्जे पर बढ़ा खतरा
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: 15वीं हरियाणा विधानसभा आम चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को प्रदेश की सभी 90 विधान सभा सीटों पर करवाए गए मतगणना का कार्य गत मंगलवार 8 अक्टूबर को संपन्न हुआ जिसमें भाजपा को 48 सीटों के साथ नई विधानसभा में स्पष्ट बहुमत मिल गया है जबकि उम्मीदों और एग्जिट पॉल के नतीजे की विपरीत महज 37 सीट पर सिमट गई। वहीं विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय दलों इंडियन नेशनल लोकदल और जननायक जनता पार्टी का बुरा हाल रहा। प्रदेश के दो मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय दलों इंडियन नेशनल लोक दल को केवल दो सीट मिली तो जेजेपी एक भी सीट पर चुनाव नहीं जीत पाई स्थिति यह रही की उचाना से पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की जमानत जब्त हो गई।।

इनेलो और जजपा की हालत पतली

विधानसभा ही नहीं इसे पूरा हुए लोकसभा चुनाव में भी दोनों पार्टियों की परफॉर्मेंस बेहद खराब रही। हालांकि आंशिक रूप से जेजेपी की तुलना में इनेलो का प्रदर्शन थोड़ा ठीक रहा। 15 वीं हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों? में इनेलो का प्रदेश भर में वोट शेयर 4.14 फीसद जबकि जजपा का 0.90 फीसद रहा है। इनेलो को? पूरे प्रदेश में 575192 वोट जबकि जजपा को? 125022 वोट ही मिले हैं। इससे पूर्व जून, 2024 में 18 वी लोकसभा आम चुनाव? के परिणामों? में हरियाणा में इनेलो का वोट शेयर 1.74 फीसद जबकि जजपा का 0.87 फीसद रहा? था। दोनों पार्टियों के खराब प्रदर्शन से लगातार सवाल उठ रहे हैं कि राजनीति इनका होना जरूरी है या नहीं।

इनेलो को 2019 में केवल एक सीट पर मिली विजय

इस सबके बीच इनेलो और जजपा को क्षेत्रीय दल के तौर पर प्राप्त मान्यता पर सवाल उठ रहे हैं और ऐसा कहा जा रहा कि ताजा हरियाणा विधानसभा आम चुनाव में खराब प्रदर्शन के कारण दोनों का हरियाणा में मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय दल का दर्जा।चुनाव आयोग द्वारा छीना जा सकता है। साढ़े 5 वर्ष पूर्व मई, 2019 में 17 वीं लोकसभा आम चुनाव में हरियाणा में इनेलो को केवल 1.9 फीसद वोट प्राप्त हुए थे जबकि किसी लोकसभा सीट पर उसकी जीत नहीं हुई। उसके बाद अक्तूबर, 2019 में हरियाणा विधानसभा आम चुनाव में इनेलो को 2.44 फीसद ही वोट मिले और उसके इकलौते विधायक अभय सिंह चौटाला ही ऐलनाबाद वि.स. सीट से विजयी हुए. अब ताजा हरियाणा विधानसभा आम चुनाव? में इनेलो को? 4.14 फीसद ही वोट मिले और उसके दो विधायक आदित्य चौटाला डबवाली सीट और अर्जुन चौटाला रानियाँ सीट से विजयी हुए हैं।

अन्य दलों को कितने फीसद वोट मिले

विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोट भारतीय जनता पार्टी को मिले।चुनाव में भाजपा को 39.94 फीसद और कांग्रेस को 39.09 फीसद वोट मिले, इस लिहाज से दोनों के बीच हार और जीत का अंतर 0.85 फीसद रहा। वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी 1.79 फीसद वोट लेने में कामयाब रही। यह भी बता दें कि इस चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल को 4.4 फीसद है और इसकी सहयोगी बहुजन समाजवादी पार्टी को 1.82% वोट मिले। इसके अलावा पिछली बार 4:30 साल तक सत्ता में साझेदार रही जननायक जनता पार्टी को 0. 09% फीसद वोट मिले।

ये भी पढ़ें : Ratan Tata : रतन टाटा की जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से

ये भी पढ़ें : Ratan Tata Networth : सादगी की मिसाल थे अरबों रुपए की संपत्ति के मालिक रतन टाटा