Moga News : सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता शिक्षा क्षेत्र में सुधार : हरभजन सिंह

0
58
सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता शिक्षा क्षेत्र में सुधार : हरभजन सिंह
सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता शिक्षा क्षेत्र में सुधार : हरभजन सिंह

Moga News (आज समाज)मोगा : पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने अचानक स्थानीय सरकारी प्राथमिक स्कूल पत्ती रूपा और सरकारी प्राथमिक सरकारी स्कूल मोगा-1 का दौरा किया। इससे पहले, उन्होंने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, जनेर का भी दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ मोगा क्षेत्र की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, विधायक  अमृतपाल सिंह सुक्खानंद, विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, विधायक दविंदरजीत सिंह लाड़ी ढोस, डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल और अन्य उपस्थित थे।

पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता शिक्षा क्षेत्र में सुधार करना है। राज्य के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ मोगा शहर में ही 3 नए स्कूल बनाए गए हैं। इन स्कूलों की हालत पहले बहुत खराब थी, लेकिन मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच के चलते हर स्कूल को सुधारने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि पंजाब सरकार एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) परियोजनाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान ने उच्च स्तर पर बैठकें की हैं। जो भी छोटे-मोटे मुद्दे सामने आ रहे हैं, उन्हें जल्द ही हल कर लिया जाएगा। उन्होंने इस बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया कि राज्य में भूमि अधिग्रहण को लेकर कोई समस्या है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित भूमि जल्द ही प्राप्त करके एनएचएआई को सौंप दी जाएगी।