Reduce obesity : बिस्तर में ही करें एक्सरसाइज घटेगा मोटापा

0
133
Reduce obesity Exercise in bed to reduce obesity

Reduce obesity: मोटापा एक बड़ी समस्या है। यह कई बीमारियों का कारण बन सकता है। बढ़ते वजन को समय रहते कंट्रोल करना जरूरी होता है वरना इसका आपकी सेहत पर बुरा असर हो सकता है। वेट लॉस के लिए लोग कई तरकीब आजमाते हैं। लेकिन, असल में हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज, दोनों का सही बैलैंस वजन कम करने के लिए जरूरी है। काफी लोग आलस या टाइम की कमी के चलते जिम नहीं जा पाते हैं या घर पर भा एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं। ऐसे में हम आपको 2 ऐसी आसान एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप बेड पर भी कर सकती हैं। ये पूरी शरीर को चर्बी को कम करती हैं।

प्लैंक एक्सरसाइज

इसे आप आसानी से बेड पर कर सकती हैं।
इसे करने के लिए, सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।
शरीर को एक सीध में रखें।
हथेलियों और पंजों पर दबाव डालते हुए प्लैंक की पोजिशन में आ जाएं।
शरीर को एक सीध में रखें।
शरीर को ऊपर उठाकर प्लैंक की पोजिशन को कुछ देर होल्ड करें।
आपके शरीर का भार पंजों और हाथों पर होना चाहिए।
इसे आपको रोज 5 मिनट के लिए करना है।
इसे करने से बेली फैट और आर्म फैट कम होता है।
यह एक्सरसाइज पूरे शरीर की चर्बी को कम करने में कारगर है।
इससे मसल्स को मजबूती मिलती है।

रिवर्स क्रंचेज

यह एक्सरसाइज भी बेड पर की जा सकती है।
इसे करने के लिए बिस्तर पर कमर के बल लेट जाएं।
अब बांहों को सीधा रखें और हथेलियों को नीचे की तरफ रखें।
अब 90 डिग्री पर आप अपने घुटनों को बेंड करें और अपने पैरों को ऊपर की ओर उठाएं।
आपको अपनी जांघों को फ्लोर से 90 डिग्री पर रखें।
हथेलियों पर दबाव डालें और हिप्स को ऊपर की ओर उठाएं।
घुटनों को सीने की तरफ करें।
इसके बाद, हिप्स को वापिस नीचे की तरफ ले जाएं।
इसी तरह से इसे दोहराएं।
इस एक्सरसाइज को करने से पेट और हिप्स की चर्बी कम होगी।
इससे जांघों की मांसपेशियों पर भी दबाव पड़ता है।