Red Potatoes Benefits: पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं लाल आलू, खाने से कई स्वास्थ्य लाभ

0
36
Red Potatoes Benefits पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं लाल आलू, खाने से कई स्वास्थ्य लाभ
Red Potatoes Benefits : पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं लाल आलू, खाने से कई स्वास्थ्य लाभ

health benefits Of Red Potatoes, आज समाज: आलू वैसे तो सभी सब्जियों का राजा कहलाता है। इससे कई तरह की डिश, चिप्स, पकोड़े आदि भी बनाए जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी लाल आलू खाया है। लाल आलू खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इसे पहाड़ी आलू के नाम से भी जाना जाता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि लालू आलू खाना सेहत के लिए कितना फायदेमंद है और इससे क्या-क्या डिश बना सकते हैं।

आलू सबसे सामान्य और प्रिय सब्जी माना जाता है, क्योंकि इसे किसी भी सब्जी में मिलाकर तैयार किया जा सकता है। आलू के परांठे, आलू चाट, आलू सलाद के तौर पर भी खाया जाता है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का मानना है कि लाल आलू खाना कई प्रकार के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

भरपूर मात्रा में होते हैं एंटीआक्सीडेंट्स

आयुर्वेदिक डॉक्टरों का कहना है कि इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा इनमें एंटीआॅक्सीडेंट्स, विशेष रूप से एंथोसायनिन, अधिक मात्रा में पाया जाता है, जिसकी वजह से इसका रंग लाल होता है। इसके अलावा लाल आलू में फाइबर, पोटेशियम, विटामिन बी6, विटामिन सी और अन्य एंटीआॅक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं।

इम्युनिटी व बीपी रखेगा मेंटेन

  • इम्युनिटी को बनाता है मजबूत: लाल आलू में मौजूद एंटीआॅक्सीडेंट्स और विटामिन सी हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे हमारा शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है।
  • ब्लड प्रेशर मेंटेन रखने में मददगार: लाल आलू में पाया जाने वाला पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक होता है, जिससे हाइपरटेंशन और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।
  • पाचन क्रिया को सुधारता है: लाल आलू में डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है और आंतों की सेहत को बढ़ावा देता है।
  • मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद: लाल आलू में मौजूद विटामिन सी मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक है. यह मेमोरी पावर और ध्यान केंद्रित करने की शक्ति को बढ़ाता है।
  • स्किन हेल्थ में सुधार: लालं आलू में विटामिन सी और एंटीआॅक्सीडेंट्स की उच्च मात्रा होती है, जो त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है और इसे स्वस्थ और चमकदार बनाए रखती है।
  • एनर्जी से भरपूर: लाल आलू में काबोर्हाइड्रेट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है, जिससे आप पूरे दिन ऊजार्वान बने रहते हैं।