Red Cross Committee : बैटरी चलित तिपहिया साइकिल व विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए चल रहे पंजीकरण शिविरों में लगभग 995 ने कराया पंजीकरण,

0
112
दिव्यांगजन को व्हीलचेयर वितरित करती उपायुक्त मोनिका गुप्ता।
दिव्यांगजन को व्हीलचेयर वितरित करती उपायुक्त मोनिका गुप्ता।
  • लगभग 409 चिन्हित
  • कैंप का अवलोकन आखिरी दिन उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने किया
  • जल्द वितरित होगी बैटरी चलित तिपहिया साइकिल व विभिन्न सहायक उपकरण : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

Aaj Samaj (आज समाज),  Red Cross Committee, नीरज कौशिक, नारनौल :
जिला महेंद्रगढ़ के दिव्यांग जनों को बैटरी चलित तिपहिया साइकिल व विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए चल रहे पंजीकरण कार्य के अंतिम दिन के कैंप का सोमवार को उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने दो लाभार्थियों को व्हीलचेयर वितरित की तथा दिव्यांग जनों की समस्याएं भी सुनीं।

डीसी ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार 5 दिसंबर से यह कैंप विभिन्न खंडों में शुरू हुए थे जो आज संपन्न हुए हैं। अब तक जो भी दिव्यांगजन अपना पंजीकरण करवाने से वंचित रहे थे, उन्होंने भी आज अपना पंजीकरण करवाया। उन्होंने बताया कि अब तक चलाए गए इन शिविर में लगभग 995 दिव्यांगजनों ने अपना पंजीकरण करवाया है। इनमें से लगभग 409 को चिन्हित किया गया। वहीं लगभग 800 नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। यह स्वास्थ्य जांच जयपुर हॉट अस्पताल की तरफ से निशुल्क की गई थी।

अब जल्द ही जिला रेडक्रॉस समिति व अरावली पावर कम्पनी प्राइवेट लिमिटेड के सामाजिक सरोकार एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के सौजन्य से बैटरी चलित तिपहिया साइकिल व विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे।

डीसी ने बताया कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण (एलिम्को) द्वारा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्रालय के तत्वाधान में जिला महेंद्रगढ़ में दिव्यांगजनों के लिए यह बैटरी चलित तिपहिया साइकिल व सहायक उपकरण दिए जाएंगे। इसके लिए भारत सरकार की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड अरावली पावर कंपनी लिमिटेड के सीएसआर योजना के सौजन्य से 1-10 करोड़ के बजट का निर्धारण किया गया है।

इस मौके पर जिला रेड क्रॉस समिति के सचिव महेश गुप्ता तथा डॉ. एसपी सिंह के अलावा अन्य अधिकारी व नागरिक भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें  : PRTC Pensioners ने 70 साल पार कर चुके 28 वरिष्ठतम साथियों को किया सम्मानित।

यह भी पढ़ें  : Child Welfare Council : घर में जैसा परिवेश होता है उसी प्रकार के विचार एवं संस्कार बाल जीवन में प्रवर्तित होते हैं : विपिन शर्मा

Connect With Us: Twitter Facebook