Red Cross Committee : अमित मिश्रा ने की रेडक्रास की आजीवन सदस्यता ग्रहण

0
105
अमित मिश्रा को सदस्यता पत्र प्रदान करते डा. एसपी सिंह।
अमित मिश्रा को सदस्यता पत्र प्रदान करते डा. एसपी सिंह।
  • अमित मिश्रा अब तक 54 बार कर चुके हैं रक्तदान

Aaj Samaj (आज समाज), Red Cross Committee, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
उपायुक्त एवं जिला रेड क्रॉस समिति की प्रधान मोनिका गुप्ता (आईएएस) के दिशा निर्देशानुसार व रेडक्रॉस सचिव महेश गुप्ता के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे रेडक्रास के सदस्यता अभियान के तहत आज अमित मिश्रा ने अपने युवा साथियों सहित रेडक्रास की आजीवन सदस्यता ग्रहण की तथा रेडक्रास नारनौल द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की सराहना की।

रेडक्रास से डा. एसपी सिंह ने बताया कि इससे पूर्व भी अमित मिश्रा रेडक्रास की गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने रेडक्रास के सहयोग से अनेकों बार रक्तदान शिविरों का आयोजन किया है एवं स्वंय भी अब तक 54 बार रक्तदान कर चुके हैं। इसके लिए उन्हें जिला एवं राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित भी किया जा चुका है।

इस अवसर पर डा. एसपी सिंह ने उन्हें सदस्यता पत्र प्रदान किया एवं रेडक्रास से जुड़कर कार्य करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें  : Consecration of Shri Ram Lalla on 22 January 2024: पंजाब प्रदेश के हर रामभक्त को होंगे अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन -धीरज दद्धाहूर।

यह भी पढ़ें  : MP Kartikeya Sharma Jansamvad Program : प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मनोहर लाल हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य कर रहे : कार्तिकेय शर्मा

Connect With Us: Twitter Facebook