Haryana News: भर्ती रिजल्ट चुनाव के बाद: हिम्मत सिंह

0
185
हिम्मत सिंह
हिम्मत सिंह

Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़ : हरियाणा में भर्तियों के रिजल्ट का इंतजार कर रहे युवाओं को झटका लगा है। इलेक्शन कमीशन ने हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन को सभी रिजल्ट चुनाव के बाद ही जारी करने के लिए लेटर भेजा है। इसकी जानकारी शनिवार को एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने कहा कि जिन एग्जाम का शेड्यूल आ चुका है वह उसी हिसाब से होंगे। ग्रुप-56, 57, 1, 2 और हरियाणा पुलिस का रिजल्ट इलेक्शन से पहले नहीं आ सकता है। इलेक्शन कमीशन ने साफ-साफ मना कर दिया है। उन्होंने कहा ग्रुप डी की 2600 पोस्ट्स का रिजल्ट भी विधानसभा इलेक्शन के बाद ही जारी होगा। चेयरमैन ने कहा कि 24 हजार पदों के लिए एग्जाम हो चुका है। 12 से 14 हजार पोस्टों का रिटन व स्क्रीनिंग टेस्ट अभी पेंडिंग है। 12 हजार पदों का रिजल्ट जारी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि एग्जाम के रिजल्ट को लेकर हमसे छात्र सवाल कर रहे हैं। कुछ पेपर हो गए हैं। कुछ अभी होने बाकी हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर छात्र ध्यान ना दें। उन्होंने कहा कि उएळ अक्टूबर 24 से दिसंबर 24 के बीच करा लिया जाएगा। एचएसएससी से जुड़े कोर्ट में करीब 2800 केस लंबित हैं।