Punjab News:जुलाई महीने में जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री से आय में रिकार्ड 71 फीसदी बढोतरी

0
36

चंडीगढ़(आज समाज )। पंजाब सरकार ने एक अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। पंजाब में जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री से सरकार के खजाने में जुलाई 2024 के महीने के दौरान रिकार्ड 71 फीसदी अधिक आय प्राप्त हुई है। एक महीने में इतनी बड़ी वृद्धि अपने आप में एक अनूठी उपलब्धि है। राजस्व मंत्री ब्रहम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाबवासियों को पारदर्शी, साफ-सुथरा और •ा्रष्टाचार मुक्त सेवाएं देना मुख्यमंत्री •ागवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य उद्देश्य है और इसी कारण राज्य की आय में लगातार वृद्धि हो रही है।

उन्होंने बताया कि पिछले साल की तुलना में मई 2024 में 22 फीसदी जून में 42 फीसदी और जुलाई में 71 फीसदी आय में वृद्धि यह दर्शाती है कि हमारा राज्य रंगला पंजाब बनने की ओर बढ़ रहा है। जिंपा ने बताया कि जुलाई 2024 में स्टांप और रजिस्ट्रेशन के तहत पंजाब सरकार को 463.08 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई, जो पिछले साल जुलाई 2023 की तुलना में 71 फीसदी अधिक है। जुलाई 2023 में यह आय 270.67 करोड़ रुपये थी।

जिंपा ने बताया कि अप्रैल से जुलाई 2024 तक पंजाब के खजाने में कुल 1854.12 करोड़ रुपये आए है, जबकि 2023 में इन महीनों के दौरान यह राशि 1461.87 करोड़ रुपये थी। पिछले साल की तुलना में यह वृद्धि 27 फीसदी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री •ागवंत सिंह मान समय-समय पर फील्ड में दौरे करके लोगों से फीडबैक लेते रहते है और इसी आधार पर वि•ाागों को निर्देश जारी किए जाते हैं ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि हाल ही में राजपुरा तहसील कार्यालय के दौरे के दौरान •ाी मुख्यमंत्री ने लोगों से बातचीत करके उनके सुझाव लिए थे और इस दौरान लोगों ने सरकारी दफ्तरों में मिल रही सुविधाओं की प्रशंसा •ाी की थी।

उन्होंने कहा कि लोगों को परेशानी और रिश्वत मुक्त सेवाएं देने के लिए मुख्यमंत्री •ागवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री •ागवंत सिंह मान ने •ा्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया था, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है। उन्होंने बताया कि राजस्व वि•ााग के कार्यों से संबंधित शिकायत दर्ज करवाने के लिए •ाी नंबर जारी किया गया है। एनआरआईजÞ राजस्व वि•ााग से संबंधित अपनी शिकायतें नंबर पर दर्ज करवा सकते हैं। ये नंबर केवल लिखित शिकायतों के लिए है।