Punjab News : जुलाई में जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री से आय में रिकॉर्ड 71% बढ़ोतरी : जिंपा

0
51
जुलाई में जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री से आय में रिकॉर्ड 71% बढोतरी : जिंपा
जुलाई में जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री से आय में रिकॉर्ड 71% बढोतरी : जिंपा

फील्ड में रहने वाले मुख्यमंत्री लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए वचनबद्ध: राजस्व मंत्री

Punjab News (आज समाज)चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने एक अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। पंजाब में जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री से सरकार के खजाने में जुलाई 2024 के महीने के दौरान रिकॉर्ड 71% अधिक आय प्राप्त हुई है। एक महीने में इतनी बड़ी वृद्धि अपने आप में एक अनूठी उपलब्धि है।

राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाबवासियों को पारदर्शी, साफ-सुथरा और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं देना मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य उद्देश्य है और इसी कारण राज्य की आय में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि पिछले साल की तुलना में मई 2024 में 22%, जून में 42% और जुलाई में 71% आय में वृद्धि यह दर्शाती है कि हमारा राज्य ‘रंगला पंजाब’ बनने की ओर बढ़ रहा है।

विस्तार से जानकारी देते हुए जिंपा ने बताया कि जुलाई 2024 में स्टांप और रजिस्ट्रेशन के तहत पंजाब सरकार को 463.08 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई, जो पिछले साल जुलाई 2023 की तुलना में 71% अधिक है। जुलाई 2023 में यह आय 270.67 करोड़ रुपये थी।

जिंपा ने बताया कि अप्रैल से जुलाई 2024 तक पंजाब के खजाने में कुल 1854.12 करोड़ रुपये आए है, जबकि 2023 में इन महीनों के दौरान यह राशि 1461.87 करोड़ रुपये थी। पिछले साल की तुलना में यह वृद्धि 27% है।