Sonipat News: ईडी और सीबीआई से मिल रही धमकियां: देवेंद्र कादियान

0
9
ईडी और सीबीआई से मिल रही धमकियां: देवेंद्र कादियान
Sonipat News: ईडी और सीबीआई से मिल रही धमकियां: देवेंद्र कादियान

गन्नौर से निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र कादियान ने भाजपा पर बोला हमला
Sonipat News (आज समाज) सोनीपत: जिले की गन्नौर विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट नहीं मिलने से निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे देवेंद्र कादियान ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। देवेंद्र कादियान ने कहा कि उन्हे ईडी और सीबीआई से धमकियां मिल रही है। कादियान ने भाजपा पर परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्हों ने कहा कि निर्दलीय चुनाव लड़ने के फैसले के कारण भाजपा केंद्रीय जांच एंजेसियों को डर दिखाकर उसे परेशान का रही है। लेकिन वह किसी डरने वाले नहीं। गौरतलब है कि देवेंद्र कादियान मन्नत ग्रुप होटल्स के चेयरमैन हैं। कादियान गन्नौर सीट से भाजपा की टिकट के प्रबल दावेदार थे लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट न देकर निर्मल चौधरी को दे दी। भाजपा से टिकट कटने से नाराज होकर ही दवेंद्र कादियान ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भरा।

यहीं नहीं दवेंद्र कादियान ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली पर भी हमला बोला। दवेंद्र कादियान ने कहा मैंने उनकी लोकसभा चुनाव में तन, मन और धन से मदद की, लेकिन वह एक टिकट नहीं दिला सके। दरअसल, आज कोई भी बड़ा नेता यह नहीं चाहता कि कोई नया युवा राजनीति में आए और आगे बढ़े।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए थे देवेंद्र कादियान

देवेंद्र कादियान ने राजनीति कांग्रेस पार्टी से की थी। वे राहुल गांधी के करीबी रहे हैं। युवा कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं। 2018 में भूपेंद्र हुड्डा से नाराजगी के बाद कांग्रेस छोड़ कर उन्होंने भाजपा जॉइन कर ली थी।

ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : हेरोइन और हथियारों सहित 10 तस्कर गिरफ्तार

ये भी पढ़ें : Punjab News : प्रदेश सरकार ने फिर किया तैयार मिशन बुड्ढा नाला