Rcecipe: जानिए घर पर ही कैसे बनाएं शकरकंद का आटा

0
54
जानिए घर पर ही कैसे बनाएं शकरकंद का आटा

Rcecipe: शकरकंद आटा का उपयोग व्रत के लिए बनाए जाने वाले डिश में कई तरह से किया जाता है। शकरकंद आटा से कई सारी चीजें बनाई जा सकती है, लेकिन क्या आपको पता है कि आप बाजार से खरीदने के बजाए घर पर ही बिना मिलावट के शकरकंद आटा बना सकते हैं।  हम आपको घर पर ही शकरकंद से आटा बनाने की पूरी विधि बताएंगे, चलिए जानते हैं इसके बारे में…

शकरकंद आटा बनाने की विधि

सामग्री:

शकरकंद  – आवश्यकतानुसार

कैसे बनाएं शकरकंद का आटा:

पहले शकरकंद को अच्छी तरह से धोकर छील लें।
छोटे और बारीक टुकड़ों में काट लें ताकि सूखने में आसानी हो।
काटे हुए शकरकंद के टुकड़ों को एक प्लेट पर फैलाकर धूप में सुखाने के लिए रख दें।
अगर धूप नहीं है, तो ओवन का उपयोग कर सकते हैं। ओवन को 60-70°C पर सेट करें और शकरकंद को अंदर रखें।
सूखने के बाद शकरकंद को पूरी तरह से ठंडा होने दें।
सूखे हुए शकरकंद को एक ग्राइंडर में डालें और अच्छे से पीसकर बारीक आटा बना लें।
आटे को छलनी की मदद से छान लें, ताकि शकरकंद के टुकड़े न रहे।
ऐसे करें शकरकंद के आटा को स्टोर
तैयार शकरकंद का आटा को एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर ठंडी और सूखी जगह पर रख लें।
अब आपका शकरकंद का आटा तैयार है और इसका उपयोग आप विभिन्न रेसिपी में कर सकते हैं।

शकरकंद आटा से बनाएं ये रेसिपी

शकरकंद के आटे का उपयोग रोज़ के खाने में चपाती बनाने के लिए किया जा सकता है।
शकरकंद के आटे से हलवा बनाकर मिठास का आनंद लिया जा सकता है।
शकरकंद के आटे की बर्फी एक स्वादिष्ट मिठाई जो खास मौकों पर बनाई जा सकती है।
व्रत के लिए शकरकंद आटे से क्रिस्पी पुरी बनाई जा सकती है।
नाश्ते या त्योहारों के लिए पौष्टिक लड्डू, शकरकंदके आटे के लड्डू।
शकरकंद के आटे के पराठे भी खाने में स्वादिष्ट लगते हैं।
शकरकंद के आटे से कुरकुरी मठरीबना सकते हैं, जो स्नैक्स के रूप में परोसी जा सकती है।
शकरकंद के आटे की कस्टर्ड एक नई तरह की डेजर्ट है, जो व्रत के लिए बना सकते हैं।