RBI Repo Rate Update : हाल ही में RBI द्वारा रेपो रेट को काम करने से सम्बंदित जानकारी दी गयी है। जिसके तहत लोन और भी सस्ते हो जायेगे और लाखो लोगो को इसका फायदा होगा। आपको बता दे की तीन बड़े सरकारी बैंकों ने अपनी लोन की दरों में कटौती करने का निर्णय लिया है। बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक और पंजाब नेशनल बैंक ने भी अपने लोन की ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया है।
इंडियन बैंक ने बड़ा फैसला लिया
चेन्नई स्थित इंडियन बैंक ने 11 अप्रैल, 2025 से अपने रेपो बेंचमार्क रेट और रेपो-लिंक्ड बेंचमार्क लेंडिंग रेट में कटौती करने का फैसला किया है। बैंक की रेपो बेंचमार्क रेट को अब 6.25 फीसदी से घटाकर 6.00 फीसदी करने का फैसला किया गया है। यह आरबीएलआर से घटकर 8.70 फीसदी पर आ गई है।
बैंक ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में यह बात कही है। यह आरबीआई की सस्ती ब्याज दरों पर लोन उपलब्ध कराने की नीतियों के अनुरूप है। ये दरें आगामी समीक्षा तक लागू रहेंगी। आगामी समीक्षा की समय सीमा अभी तय नहीं की गई है।
पीएनबी ने दी बड़ी राहत
देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पीएनबी ने अपनी रेपो-लिंक्ड लेंडिंग रेट को 25 बेसिस प्वाइंट घटाकर 9.10 फीसदी से 8.85 फीसदी करने का फैसला किया है। बैंक ने यह भी स्पष्ट किया कि उसके एमसीएलआर और बेस रेट में कोई बदलाव नहीं होगा। कम ईएमआई का फायदा सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा जिनके लोन आरएलएलआर से जुड़े हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी घटाई दरें
क्या आप जानते हैं कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी अपने खाताधारकों को बड़ी राहत दी है। बैंक ने ग्राहकों को सुविधा देने के लिए लोन पर ब्याज दर में 0.25 की कटौती करने का फैसला किया है।
यह फैसला भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद लिया गया। इससे रिटेल और छोटे कारोबारियों को अब कम ब्याज दरों पर लोन मिल सकेगा। बैंक ने MCLR में कोई बदलाव नहीं किया है।
जानिए क्या होगा असर?
RBI द्वारा ब्याज दरें घटाने के बाद दूसरे बैंक भी इस तरह लोन की दरें घटा सकते हैं। इससे लोन सस्ता हो जाएगा। RBI के आदेश के बाद होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन धारकों को बड़ी राहत मिल सकती है।
यह भी पढ़ें : Credit Utilization Ratio : क्या आप भी करते है क्रेडिट कार्ड का प्रयोग तो जाने ले ये जरुरी बाते