Raw Dates: क्या आपने भी खाए हैं कच्चे खजूर जानिए कितने फायदेमंद होते है ये

0
210
raw dates

Raw Dates: प्रकृति से हमें फलों और सब्जियों के रूप में सेहत का खजाना मिलता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी पोषक तत्व सब्जियों और फलों में ही पाए जाते हैं। कई फल ऐसे भी हैं जिनके सेवन से स्वास्थ्य समस्याएं ठीक होती हैं। लेकिन हर जगह न मिल पाने के कारण इनके बारे में सभी को जानकारी नहीं होती है। इसी तरह के फायदेमंद फल हैं कच्चे खजूर। इनका रंग पीला होने के कारण इन्हें पीले खजूर भी कहा जाता है।
कच्चे खजूर में कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, लाभदायक फैट्स, फाइबर, पोटैशियम, डायटरी फाइबर, प्रोटीन, फास्फोरस, जिंक, विटामिन-बी6, ए और के और आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं।

सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है कच्चे खजूर का सेवन करना-

वात-पित्त बैलेंस होता है

अगर आपके शरीर में वात-पित्त संतुलित नहीं, तो इससे कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा एक साथ हो सकता है। कच्चे खजूर का सेवन करने से शरीर में वात-पित्त का संतुलन बना रहता है। इसलिए इनका सेवन आपको जरूर करना चाहिए।

शुगर कंट्रोल रहती है-

कच्चे खजूर में पके खजूर के मुकाबले शुगर की मात्रा बहुत कम होती है। डायबिटीज के पेशेंट के लिए इसका सेवन करना फायदेमंद है। इसके सेवन से शरीर में ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज जैसे नेचुरल शुगर पाई जाती है। ये शरीर में ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मदद करते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर

कच्चे खजूर में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें विटामिन ए, विटामिन बी6 और विटामिन के जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, इनमें कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, लाभदायक फैट्स, फाइबर, पोटैशियम, डायटरी फाइबर, प्रोटीन, फास्फोरस, जिंक, विटामिन-बी6, ए और के और आयरन जैसे तत्व भी होते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी हैं।

पोटेशियम का बेहतरीन सोर्स

कच्चे खजूर में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। यह शरीर में गंभीर बीमारियों का खतरा कम करने में मदद करता है। पोटेशियम होने से हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके अलावा हड्डियों और नसों से जुड़ी समस्याओं में भी शरीर में पोटेशियम होना जरूरी है।

शरीर में एनर्जी बनाए रखता है

जिन लोगों को थकावट और कमजोरी ज्यादा रहती है, उन्हें कच्चे खजूर का सेवन करना चाहिए। इनमें आयरन की मात्रा अधिक पाई जाती है, जिससे शरीर में एनर्जी लेवल बूस्ट होता है। इसके सेवन से शरीर में थकावट और कमजोरी दूर होती है।

ध्यान रखें कि आप इसका सेवन करते दौरान मात्रा का विशेष ध्यान रखें। क्योंकि अधिक मात्रा में सेवन करने से भी आपको परेशानी हो सकती है। अगर आप किसी स्वास्थ्य के लिए दवा लेते हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही इसे डाइट में शामिल करना चाहिए।