Fatehabad News: रतिया से भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी छोड़ी

0
172
लक्ष्मण नापा
लक्ष्मण नापा

Fatehabad News (आज समाज) फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद की रतिया विधानसभा से भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा ने टिकट कटने पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने टिकट की घोषणा के बाद आधी रात को ही अपना इस्तीफा पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को भेज दिया। इसके बाद वह रात को ही काफिले के साथ दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली में वे दोपहर बाद करीब 4 बजे कांग्रेस जॉइन करेंगे। भूपेंद्र हुड्?डा उन्हें पार्टी में शामिल करेंगे। बीती रात को भाजपा ने 67 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। जिसमें रतिया से लक्ष्मण नापा की जगह पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को टिकट दी गई है।