Ratan Tata: जिंदगी भर तन्हा रहे रतन टाटा

0
73
जिंदगी भर तन्हा रहे रतन टाटा
Ratan Tata: जिंदगी भर तन्हा रहे रतन टाटा

1962 में भारत-चीन युद्ध के कारण प्रमिका से नहीं हो सकी शादी
New Delhi (आज समाज) नई दिल्ली : बुधवार देर रात एक लंबी बीमारी के चलते देश के बड़े कारोबारी रतन टाटा निधन हो गया। रतन टाटा का ईलाज मुंबई ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा था। रतन टाटा 86 साल के थे। देर रात को उनके पार्थिक शरीर को अस्पताल से घर ले जाया गया। रतन टाटा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र, राष्टÑपति द्रोपदी मुर्मू सहित देश के सभी जगत के लोगों ने शोक जताया है। वहीं आपको जानकर हैरानी होगी की देश के सबसे बड़े कारोबारी रतन टाटा जिंदगी भर कुंवारे रहे उन्होंने शादी नहीं की। जिंदगी भर कारोबार जगत में उपलब्धियां हासिल करने वाले रतन टाटा की अपनी नीजि जिंदगी तन्हा गुजरी।

उनकी प्रोफेशनल सफलता के बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन लव लाइफ से बहुत कम लोगों का ही परिचय होगा। ऐसा इसलिए भी क्योंकि रतन टाटा ने आजतक शादी नहीं की, ऐसे में कई लोग सोचते होंगे कि उन्हें ऐसा कोई मिला नहीं या किसी लड़की से प्यार नहीं हुआ, तो उन्होंने कुंवारा रहना ही मुनासिब समझा। जबकि रतन टाटा को अपनी जिंदगी में चार बार प्यार हुआ था।

लॉस एंजलिस में एक आर्किटेक्चर फर्म में काम करते हुआ था लड़की से प्यार

एक इंटरव्यू के दौरान रतन टाटा ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि जब वह लॉस एंजलिस में एक आर्किटेक्चर फर्म में काम करते थे, तब उनकी मुलाकात एक लड़की से हुई और उनकी मुलाकात प्यार में बदल गई। वह दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन अपनी बीमार दादी की देखभाल के लिए उन्हें भारत आना पड़ा। जब वह वापस अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे और उन्हें अपने साथ भारत ले जाने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन ऐसा कभी हो नहीं सका। 1962 के भारत-चीन युद्ध के कारण महिला के पैरेंट्स अपनी बेटी को भारत भेजने में सहज नहीं थे। इस तरह दोनों का रिश्ता टूट गया। प्रेमिका से रिश्ता टूटने के बाद उन्होंने कभी प्यार को तलाश करने की कोशिश नहीं की, क्योंकि शायद वह जानते थे कि फिर कभी किसी से उस तरह से प्रेम नहीं पाएंगे।

यह भी पढ़ें : J&K Crime: गोलियों से छलनी मिला अगवा किए गए प्रादेशिक सेना के जवान का शव