Ratan Tata Passed Away: देश के दिग्गज उद्योगपति के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अमित शाह

0
95
Ratan Tata Passed Away: भारत के दिग्गज उद्योगपति के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अमित शाह
Ratan Tata Passed Away: भारत के दिग्गज उद्योगपति के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अमित शाह
  • वर्ली श्मशान घाट पर होगा अंतिम संस्कार 
  • मरीन ड्राइव रोड ओबरॉय होटल तक बंद
  • प्रधानमंत्री मोदी ने नोएल टाटा से की बात

Ratan Tata, (आज समाज), मुंबई: देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के अंतिम संस्कार में भारत सरकार की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। बुधवार रात को टाटा का निधन हो गया है। वह 86 वर्ष के थे। उम्र संबंधी रोगों के चलते टाटा मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के मुताबिक अस्पताल में ही रात करीब 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बीच नोएल टाटा से बात कर रतन टाटा के निधन पर संवेदना व्यक्त की है।

एनसीपीए में अंतिम दर्शनार्थ रखा जाएगा पार्थिव शरीर

रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र सहित देशभर में शोक की लहर है। विदेशों से भी लोगों शोक संदेश आ रहे हैं। रतना टाटा का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर होगा। वहां अंत्येष्टि की तैयारियां चल रही हैं। पार्थिव शरीर  शाम 4:00 बजे पार्थिव शरीर डॉ. ई. मोसेस रोड, वर्ली स्थित वर्ली श्मशान घाट ले जाया जाएगा।

इससे पहले उद्योगपति के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सुबह 10 बजे से 4 बजे तक दक्षिण मुंबई में स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए ) के हॉल में रखा जाएगा। भीड़ नियंत्रित रहे, इस मकसद से पुलिस ने मरीन ड्राइव रोड को ओबरॉय होटल तक फिलहाल बंद कर दिया गया है।

पार्किंग की व्यवस्था करके आएं दर्शन के लिए आने वाले लोग

मुंबई पुलिस (दक्षिण क्षेत्र) के एडिशनल कमिश्नर अभिनव देशमुख ने कहा, जो भी लोग रतन टाटा के दर्शनार्थ आएंगे उनसे अपील है कि वह अपनी पार्किंग की व्यवस्था देख करके आएं। वहां पार्किंग की सुविधा नहीं है। लोगों को पुलिस के
निर्देश का पालन करना होगा। अभिनव देशमुख ने कहा, एनसीपीए में पार्थिव शरीर 3:30 बजे तक रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें : Ratan Tata: देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में निधन