Ratan Tata Car Collection : रतन टाटा को महंगी कारों से था विशेष लगाव

0
101
Ratan Tata Car Collection : रतन टाटा को महंगी कारों से था विशेष लगाव
Ratan Tata Car Collection : रतन टाटा को महंगी कारों से था विशेष लगाव

Ratan Tata Car Collection, आज समाज डेस्क : रतन टाटा आज हमारे बीच नहीं रहे। टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा का बीती रात मुबंई में निधन हो गया वे 86 साल के थे। विश्व उद्योग में भारत को विशेष पहचान दिलाने वाले रतन टाटा हरएक आम आदमी के दिल के बहुत नजदीक थे। रतन टाटा ने अपने जीवन में जब भी मौका मिला साधारण लोगों का साथ दिया। वे अपने छोटे से छोटे कर्मचारी को भी बहुत इज्जत देते थे। सभी उनकी सादगी भरी जिंदगी को देखकर बहुत प्रभावित होते थे।

आपको बता दें कि रतन टाटा जहां सवभाव से बेहद सरल थे वहीं उन्हें बहुत महंगे शौंक भी थे। एक तरफ जहां उन्होंने आम आदमी के लिए लखटकिया कार बनाई लेकिन खुद वे महंगी कारों के शौकीन थे। रतन टाटा को विमान उड़ाने का बहुत शौक था। वह 2007 में एफ-16 फाल्कन उड़ाने वाले पहले भारतीय बने। उन्हें कारों का भी बहुत शौक था। उनके संग्रह में मासेराती क्वाट्रोपोर्टे, मर्सिडीज बेंज एस-क्लास, मर्सिडीज बेंज 500 एसएल और जगुआर एफ-टाइप जैसी कारें शामिल हैं।

कुत्तों से करते थे प्यार

रतन टाटा को कुत्ते बहुत प्रिय थे। कुछ साल पहले एक बरसात की शाम टाटा ने आदेश दिया था कि मुंबई में समूह के मुख्यालय के बाहर किसी भी आवारा कुत्ते को आश्रय दिया जाए। यही नहीं टाटा ने 2018 में अपने बीमार कुत्ते की देखभाल के लिए प्रिंस चार्ल्स का न्योता तक ठुकरा दिया था। चार्ल्स उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड देना चाहते थे। चार्ल्स को जब रतन के न आने के कारणों का पता चला तो उन्होंने उनकी खूब सराहना की।

30 से ज्यादा कंपनियां, 100 से अधिक देशों में व्यापार

टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा का बिजनेस नमक, स्टील, आॅटोमोबाइल, सॉफ्टवेयर और एयरलाइंस तक फैला हुआ था। रतन टाटा 30 से अधिक कंपनियों के मालिक थे और विश्व के 100 से अधिक देशों में व्यापार है। आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 के मुताबिक, टाटा ग्रुप के चेयरमैन टाटा की कुल संपत्ति 3,800 करोड़ रुपए आंकी गई थी।

ये भी पढ़ें : Ratan Tata : रतन टाटा की जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से

ये भी पढ़ें : Ratan Tata Networth : सादगी की मिसाल थे अरबों रुपए की संपत्ति के मालिक रतन टाटा