Ratan Tata Death Live Updates: सीरत के धनकुबेर रतन टाटा

0
107
Ratan Tata Death Live Updates: सीरत के धनकुबेर रतन टाटा
Ratan Tata Death Live Updates: सीरत के धनकुबेर रतन टाटा

Ratan Tata News, (प्रो. श्याम सुंदर भाटिया), आज समाज: जिंदगी भर कारोबार… कारोबार… बस कारोबार… जिद, जुनून और लगन के चलते बिजनेस के सिवा कुछ नहीं किया। ठोस फैसले लेते गए.. सही साबित भी करते गए… दुनिया इन्हें श्री रतन नवल टाटा के नाम से जानती और पहचानती है। भारत के सबसे बड़े और बेहद ईमानदार उद्योगपतियों में से एक रतन टाटा इतनी कमाई के बावजूद दुनिया के धनकुबरों की सूची में इसीलिए शुमार नहीं हो पाए, क्योंकि वह अपनी कमाई का 65 प्रतिशत हिस्सा दान कर देते थे। श्री टाटा यूं तो कम ही बोलते थे, लेकिन जब बोलते थे, बेलौस। किसी को बुरा लगे तो लगे।

यह भी पढ़ें :  Ratan Tata: बॉलीवुड की इस हसीना से प्यार करते थे टाटा, अधूरी रही शादी की ख्वाहिश, निधन से टूटी प्रेमिका, जानें क्या बोली सिमी

हकीकत से कभी मुंह नहीं मोड़ा

हकीकत से उन्होंने कभी मुंह नहीं मोड़ा। वह महामारी के चलते कॉर्पाेरेट जगत में छटनी, उद्योगपतियों की नैतिकता सरीखे फैसलों पर आहत रहे। कहते थे, कॉर्पाेरेट जगत की टॉप लीडरशिप में सहानुभूति की कमी हो गई है। कोरोना के मुश्किल दौर में उद्यमियों और कंपनियों के लिए लम्बे समय तक काम करने और अच्छा प्रदर्शन करने वाले कारिंदों के प्रति संवेदनशीलता जरूरी है। ये वे लोग हैं, जिन्होंने अपना पूरा करियर कंपनी के लिए लगा दिया है। संकट के समय आप इन्हें सपोर्ट करने की जगह बेरोजगार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  Ratan Tata News: जानें क्या था टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन का आखिरी पोस्ट

श्री टाटा मानते, मुनाफा कमाना गलत नहीं है, लेकिन यह काम भी नैतिकता से करना जरूरी है। यह सवाल बहुत जरूरी है, आप मुनाफा कमाने के लिए क्या-क्या कर रहे हैं ? यह सवाल खुद से लगातार पूछते रहना चाहिए, वे जो फैसले ले रहे हैं, क्या वे सही हैं? वह कंपनी ज्यादा दिन सर्वाइव नहीं कर सकती है, जो अपने स्टाफ को लेकर संवेदनशील नहीं है। कर्मचारियों की छंटनी कोई समाधान नहीं है। इससे पता चलता है, भारतीय कॉर्पाेरेट जगत की टॉप लीडरशिप में हमदर्दी का अभाव है।

यह भी पढ़ें : Ratan Tata Death Live Updates:अंतिम दर्शनार्थ एनसीपीए लाया गया टाटा का पार्थिव शरीर, बड़ी हस्तियां जता रहीं शोक

टाटा ग्रुप की कंपनियों में एयरलाइन्स, होटल बिजनेस, फाइनेंशियल सर्विसेज, आॅटो बिजनेस शुमार हैं। ये ऐसे सेक्टर हैं, जहां कोरोना महामारी का सर्वाधिक असर हुआ था। एविएशन और होटल इंडस्ट्री की सूरत से हरेक वाकिफ है। आॅटो सेक्टर की भी हालत पतली थी। कारों की बिक्री में रिकॉर्ड गिरावट देखी गई। बावजूद इसके टाटा ग्रुप ने एक भी कर्मी को नौकरी से नहीं निकाला था। सिर्फ सॉफ्टवेयर समूह ने अपने शीर्ष मैनेजमेंट के वेतन में 20 पर्सेंट की कटौती की थी। दरियादिली में पीछे नहीं रहे।

यह भी पढ़ें : Ratan Tata: देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में निधन

कोरोना से निपटने के लिए टाटा समूह ने पीएम केयर्स फंड में 1500 करोड़ का दान किया। नामचीन उद्योगपति श्री रतन टाटा मानते रहे, बिजनेस का मतलब सिर्फ मुनाफा कमाना नहीं होता है। देशभर में लाखों-लाख लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया। क्या इससे समस्या का हल हुआ ? वह खुद ही जवाब देते थे, उन्हें नहीं लगता- ऐसा हो सकता है। आपको बिजनेस में नुकसान हुआ है, ऐसे में लोगों को नौकरी से निकल देना विकल्प नहीं है, बल्कि उनके प्रति आपकी जिम्मेदारी बनती है। आप इस माहौल में तब तक जिंदा नहीं रह पाएंगे, जब तक आप संवेदनशील नहीं रहते हैं। सबसे पहले लोगों के कार्यस्थल के बारे में आपको चिंतित होना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Ratan Tata News: रतन टाटा पारसी समाज से, हिंदु रीति-रिवाज से होगी अंत्येष्टि, पारसी समाज में जानें क्या हैं संस्कार के रीति रिवाज

लेजन्डेरी उद्योगपति श्री टाटा साफ मानते रहे, मंदी के दौर में बने रहने के लिए आपको जो उचित और आवश्यक लगता है, उसके सन्दर्भ में आपको बदलना होगा। कोरोना संकट के दौर में कोई निश्चित तरीके से व्यापार करना जारी नहीं रख सकता है। इस महामारी के दौरान वर्क फॉर्म होम अच्छा उपाय है। ले-आॅफ कंपनी की समस्याओं को हल करने में मदद नहीं करेगा। श्री टाटा कहते, आय का कोई सोर्स न होने के करना लॉकडाउन के दौरान प्रचंड गर्मी ने बिना साधन के श्रम शक्ति ने घर वापसी की।

यह भी पढ़ें : Ratan Tata Passed Away: देश के दिग्गज उद्योगपति के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अमित शाह

देश की सबसे बड़ी श्रम शक्ति को एक ही झटके में कह दिया गया, आपके लिए कोई काम नहीं है। उनके घरों तक भेजने की व्यवस्था नहीं की। रहने-खाने का कोई बंदोबस्त नहीं किया। इससे क्षुब्ध श्री टाटा ने सवाल किया, ऐसा करने वाले आप कौन होते हैं ? आप अपनी लेबर फॉर्स के साथ इस तरह का बर्ताव क्यों करते हैं ? क्या आपकी नैतिकता की यही परिभाषा है ? टाटा ने इंडस्ट्री के शीर्ष अफसरों से पूछा, इस मुश्किल समय में उनका क्या कर्तव्य बनता है ? उनके लिए नैतिकता की क्या यही परिभाषा है ? जिन्होंने आपके लिए दिन-रात काम किया, आपने उन्हें ही छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : Ratan Tata: बड़े दानी सज्जन थे रतन टाटा

श्री टाटा का मानना रहा है, कोई भी बिजनेस करते समय दो चीजों पर ध्यान देना हमेशा जरूरी है। पहला, किसी भी सिचुएशन में अपने स्टेकहोल्डर्स या शेयरहोल्डर्स से सामना करना। दूसरा निचले तबके के कर्मचारियों को भी समझना। अगर कंपनी से जुड़ा कोई भी व्यक्ति नाराज है तो उसका कोई न कोई कारण होता ही है। उसका सोल्युशन निकालना भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि जिस वक्त उन्हें टाटा मोटर्स का चेयरमैन बनाया गया था, उसके कुछ समय बाद कंपनी में बहुत बड़ी स्ट्राइक हुई थी।

ये भी पढ़ें : Ratan Tata Networth : सादगी की मिसाल थे अरबों रुपए की संपत्ति के मालिक रतन टाटा

उन्होंने उन दिनों 3 से 4 दिन प्लांट में ही बिताए। सभी को यह भरोसा दिलाया था, हम एक हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविकता यही है कि किसी भी कंपनी को उसके प्रॉफिट्स और परफॉरमेंस के आधार पर ही जज किया जाता है। प्रॉफिट कंपनी की आतंरिक स्थिति को कवर करता है। आजकल की कंपनियां वर्कर्स की खुशियों से ज्यादा अपने प्रॉफिट पर ध्यान देती हैं। ऐसा ही कुछ वर्कर्स के साथ भी है। ग्राहकों को भी सोचना चाहिए कि जिस कंपनी से वे डील कर रहे हैं, वे गुणवत्ता और कस्टमर सर्विस के अनुसार फेयर हैं या नहीं।

ये भी पढ़ें : Ratan Tata Networth : सादगी की मिसाल थे अरबों रुपए की संपत्ति के मालिक रतन टाटा

एक कंपनी के तौर पर सोचना होगा कि क्या आप अपने कस्टमर्स के प्रति फेयर हैं? अगर कोई भी कंपनी, कस्टमर या वर्कर अपने एथिक्स भूल जाता है तो उसे एक वक़्त पर उसका खामियाजा भुगतना ही होगा। कोविड की स्थिति में आपके पास भागने का विकल्प नहीं था। आपको बस यह स्वीकार करना था कि कोई भी कारण हो आपको परिस्थितियों के मुताबिक बदलना ही होगा। इसका एक बहुत बड़ा उदाहरण है ह्यवर्क फ्रॉम होमह्ण। ऐसा पहली बार हुआ जब वर्कर्स को उनके वर्कप्लेस से फर्क नहीं पड़ा। किसी भी परिस्थिति में काम चालू रखना एक बड़ी बात है, इसीलिए लोगों ने ह्यवर्क फ्रॉम होमह्ण को अपनाया।

ये भी पढ़ें : Ratan Tata : रतन टाटा की जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से

बकौल श्री टाटा, आपके पास छिपने और भागने के लिए कोई जगह नहीं है। आप जहां भी जाते हैं, कोविड-19 महामारी आपको हिट करती है। ऐसे में बेहतर है कि हालात को स्वीकारें। पदमभूषण और पदमविभूषण से सम्मानित इंडस्ट्री के इस बड़े खिलाड़ी श्री टाटा ने कोरोना महामारी के दौरान एक पोर्टल को पहली बार अपनी बहुमूल्य राय साझा की थी। बोले, आपको उन बातों में बदलाव करना होगा, जिन्हें आप अच्छा मानते हैं या जो जिन्दा रहने के लिए जरुरी है। किसी भी व्यक्ति को अपनी ख़्याली दुनिया से ज्यादा सच्ची असफलता के बारे में चर्चा करनी चाहिए। दुनिया का एक और कटु सत्य यह है कि हर कोई स्पॉटलाइट के पीछे है।

यह भी पढ़ें : Ratan Tata: रतन टाटा ने बनाई थी देश की सबसे सस्ती कार, बोले- वादा तो वादा होता है

उस सफलता को लोग प्रॉफिट से ही नापते हैं, इसीलिए आप प्रॉफिट को कभी भी इग्नोर नहीं कर सकते। सवाल यह उठता है कि उस प्रॉफिट को कमाने के लिए करना क्या है ? कड़वी सच्चाई यह है, आप डिफिकल्ट सिचुएशन से भाग नहीं सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई थी, भारत की युवा शक्ति नैतिकता और रचनात्मकता के आधार पर दुनिया में पॉवरहाउस बनकर उभरेगी। हमें ज्यादा क्रिएटिव और इन्नोवेटिव बनने की दरकार है। श्री टाटा अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन इस महान हस्ती की हजारों-हजार प्रेरक कहानियां अनुकरणीय हैं। कामगारों के मसीहा को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।

यह भी पढ़ें : East Asia Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर लाओस रवाना